Advertisment

कल्याणपुर में 4.8 तक गिरा पारा: ग्वालियर, राजगढ़ और मंडला के आस पास के क्षेत्रों में भी रहा नीचे तापमान

MP Weather Update 12 January 2026: प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस शहडोल जिले के कल्याणपुर में दर्ज किया गया। वहीं, सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस अनूपपुर जिले के अमरकंटक में रिकॉर्ड हुआ।

author-image
Sourabh Pal
wea

MP Weather Update 12 January 2026: मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं देखे गए हैं प्रदेश भर के जिलों के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है। मौसम विभाग के मुताबिक,भोपाल संभाग के सभी  जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 1.8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री तक कम रिकॉर्ड किया गया।   

Advertisment

प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस शहडोल जिले के कल्याणपुर में दर्ज किया गया। वहीं, सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस अनूपपुर जिले के अमरकंटक में रिकॉर्ड हुआ। ठंड का असर खासतौर पर उत्तरी और पूर्वी मध्यप्रदेश में ज्यादा देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें:IRCTC Tour Package 2026: आईआरसीटीसी लेकर आया द्वारका–सोमनाथ टूर पैकेज, 5 दिन में करें पवित्र धामों की यात्रा

भोपाल का हाल

भोपाल में सोमवार सुबह 8:30 बजे तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्र्रता 85 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई। शहर में भी सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है।   

Advertisment

सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले 5 शहर

शहर (जिला)तापमान (°C)
कल्याणपुर (शहडोल)                            4.8
दतिया                            5.4
राजगढ़ / ग्वालियर / पचमढ़ी (नर्मदापुरम)                            5.6
मंडला                            5.9
खजुराहो (छतरपुर)                            6.5

यह भी पढ़ें:सीजी कोयला लेवी घोटाला: ED ने सौम्या चौरसिया और अन्य के नाम खरीदी 2.66 करोड़ की प्रॉपर्टी कुर्क की

नर्मदापुरम सबसे गर्म, मुरैना सबसे ठंडा दिन का तापमान

राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस नर्मदापुरम में दर्ज किया गया। इसके अलावा खंडवा में 29.1 डिग्री और खरगोन में 28 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। दूसरी ओर, मुरैना में दिन का तापमान सिर्फ 19.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। दतिया में 20.1 डिग्री और निवाड़ी के पृथ्वीपुर में 20.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।   

Advertisment

इन जिलों में छाया हल्का कोहरा

मौसम विभाग ने बताया है कि भोपाल, रीवा, दतिया, नौगांव, ग्वालियर, सतना, खजुराहो, रतलाम, उज्जैन और गुना जिलों में हल्का कोहरा देखने को मिला। इसके साथ ही ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कहीं-कहीं मध्यम कोहरा छाने की चेतावनी जारी की गई है।   

यह भी पढ़ें:भोपाल लोकल हॉलिडे 2026: राजधानी में चार सरकारी छुट्टियां घोषित, GAD ने जारी किया आदेश, जानें Date

यातायात पर पड़ सकता है असर

मौसम विभाग के अनुसार, देर रात और सुबह के समय घना कोहरा दृश्यता को काफी कम कर सकता है। इससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित होने की आशंका है। लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और वाहन धीमी गति से चलाने की सलाह दी गई है।

Advertisment

कैसा रहा प्रदेश भर में तापमान और विजिबिलिटी

पूर्व मध्य प्रदेश

शहरअधिकतम तापमान (°C)न्यूनतम तापमान (°C)विजिबिलिटी
छिंदवाड़ा26.08.804–10 किमी
दमोह26.210.004–10 किमी
जबलपुर26.79.802–04 किमी
खजुराहो23.46.5500–1000 मी
मंडला27.85.902–04 किमी
नरसिंहपुर26.611.404–10 किमी
नौगांव22.07.0500–1000 मी
रीवा23.67.001–02 किमी
सागर27.111.002–04 किमी
सतना26.09.001–02 किमी
सिवनी27.210.404–10 किमी
सीधी24.610.201–02 किमी
टीकमगढ़22.79.204–10 किमी
उमरिया25.97.410–20 किमी
मलांजखंड23.08.104–10 किमी

यह भी पढ़ें:Surya Gochar 2026: 14 जनवरी को सूर्य गोचर, मेष, मिथुन, सिंह, धनु को क्यों रहना है सतर्क, किसे बन रहे हैं लाभ के योग, पढ़ें सभी राशियों पर सूर्य गोचर का असर

पश्चिम मध्य प्रदेश

शहरअधिकतम तापमान (°C)न्यूनतम तापमान (°C)विजिबिलिटी
बैतूल25.810.210–20 किमी
भोपाल26.89.002–04 किमी
दतिया20.15.401–02 किमी
धार25.49.304–10 किमी
गुना24.710.102–04 किमी
ग्वालियर21.55.601–02 किमी
नर्मदापुरम29.713.204–10 किमी
इंदौर26.89.602–04 किमी
खंडवा29.110.404–10 किमी
खरगोन28.09.604–10 किमी
पचमढ़ी20.85.604–10 किमी
रायसेन27.09.504–10 किमी
राजगढ़5.602–04 किमी
रतलाम25.29.6500–1000 मी
शाजापुर
श्योपुर21.48.004–10 किमी
शिवपुरी22.07.004–10 किमी
उज्जैन27.59.401–02 किमी
Advertisment

aaj ka mausam mp ka mausam mp ka mausam kaisa hai MP Weather Update 12 January 2026
Advertisment
चैनल से जुड़ें