/bansal-news/media/media_files/2026/01/12/surya-gochar-2026-makar-effect-pandit-ramgovind-shashtri-2026-01-12-13-40-22.jpg)
Surya Gochar 2026 Makar Effect Dhanu Makar Kumbh Meen Par Asar: साल की पहली संंक्रांति यानी मकर संक्रांति14 जनवरी (Makar Sankranti 2026 ) को है। इस दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश (Surya Rashi Parivartan) करने जा रहे हैं।
इस दौरान सूर्य का गोचर मौसम (Weather) में बदलाव लाएगा ही साथ ही साथ राशि चक्र की सभी 12 राशियों के लिए भी शुभ अशुभ फल देगा। ग्रहों के राजा सूर्य 7 राशियों के लिए शुभ संकेत (Shubh Sanket) लेकर आएगा तो वहीं 5 राशियों को सतर्क रहना होगा। चलिए ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री (Pandit Ramgovind Shashtri) से जानते हैं आखिर कौन सी हैं वे राशियां।
14 जनवरी को इतने बजे बदलेगी सूर्य की चाल
(Surya Gochar 2026 Tithi or Time)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/12/surya-gochar-2026-time-muhuat-2026-01-12-13-37-05.jpg)
हिन्दू पंचांग के अनुसार 14 जनवरी को सूर्य रात 9:57 पर मकर संक्रांति विशेष अर्की है। अत: इसका पुण्य काल 15 जनवरी को सूर्योदय से दोपहर 1:57 तक विशेष पुण्यकाल रहेगा। यानी सूर्योदय से सूर्यास्त तक पुण्य काल रहेगा।
इन राशियों को शुभ रहेगा सूर्य गोचर
(Surya Gochar Shubh Effect)
ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार सूर्य का गोचर मकर राशि में होने से वृष, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, मकर और मीन के लिए खास होगा।
सूर्य गोचर से ये रहें सतर्क
(Surya Gochar Nagetive Effect)
ज्योतिषाचार्य के अनुसार 14 जनवरी से 14 फरवरी तक पांच राशियों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। जिसमें मेष, मिथुन, सिंह, धनु को सावधान रहना होगा।
सभी 12 राशियों पर सूर्य गोचर का असर
(Surya Gochar 2026 Rashiyon par Asar)
1 भाव मेष राशि: (Mesh Rashi)
सूर्य गोचर से पहले भाव में की राशि यानी मेष राशि वालों को एक महीने के लिए सतर्क रहना होगा। आपको इस दौरान शारीरिक कष्ट झेलना पड़ सकती है। आपको रक्त विकार परेशान कर सकते हैं।
2 भाव वृष राशि: (Vrash Rashi)
राशि चक्र की दूसरी राशि यानी वृष राशि वालों के लिए एक महीने का बेहद खास होगा। इस दौरान आपके काम को सराहा जाएगा। समाज में आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी।
3 भाव मिथुन राशि: (Mithun Rashi)
मिथुन राशि वालों के लिए 14 जनवरी मकर संक्रांति से एक महीना थोड़ा उतार चढ़ाव भरा रहेगा। आपको किसी चीज का भय सता सकता है। इसलिए सत​र्क रहें।
4 भाव कर्क राशि: (Kark Rashi)
कर्क राशि वालों के लिए एक महीने बेहद खास होगा। खासतौर पर जो छात्र हैं उनके ज्ञान में वृद्धि होगा। आपका कैरियर सूर्य की तरह चमकेगा।
5 भाव सिंह राशि: (Singh Rashi)
राशि चक्र की पांचवी राशि यानी सिंह वालों के लिए एक महीना अच्छा कम रहेगा। हो सकता है इस दौरान आपका परिवार में या निश्तेदारों में किसी बात को लेकर कलह या विवाद बढ़ जाए। इसलिए वाणी पर संयम रखें।
6 भाव कन्या राशि: (Kanya Rashi)
यदि आपकी राशि कन्या है तो आपके लिए एक महीना खुशियां लेकर आएगा। आपको धन लाभ के योग बनते दिख रहे हैं।
7 भाव तुला राशि: (Tula Rashi)
सूर्य का मकर राशि में गोचर तुला राशि वालों के लिए मिलाजुला रहेगा। इस दौरान आप हर चीज में संतोष पाएंगे। यानी आपके लिए 14 जनवरी से 14 फरवरी तक का समय ​कहीं अच्छज्ञ तो कहीं बुरा रहेगा।
8 भाव वृश्चिक राशि:(Vrashchik Rashi)
राशि चक्र की आठवीं राशि यानी वृश्चिक राशि वालों के लिए एक महीना बेहद खास होगा। इस दौरान आपके जीवन में धन लाभ के उत्तम योग बनेंगे। सूर्य की कृपा से आपकी आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी।
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें: Parenting Tips: बच्चों के एग्जाम में पेरेंट्स की परीक्षा, रखें इन बातों का ध्यान, पढ़ाई होगी आसान
9 भाव धनु राशि: (Dhanu Rashi)
धनु राशि वालों के लिए एक महीना सतर्क रहने की सलाह दे रहा है। आपको आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। यदि कोई वाद विवाद चल रहा है तो आप उसे तसल्ली से निपाटाने का प्रयास रकें। वरना हानि की आशंका बनी हुई है।
10 भाव मकर राशि: (Makar Rashi)
राशि चक्र की दसवीं राशि यानी मकर राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर लाभ के येाग बना रहा है। यानी 14 जनवरी से 14 फरवरी तक का समय आपके लिए खास होगा। आर्थिक व्यापार, नौकरी सभी क्षेत्रों में लाभ के योग बनेंगे। चूंकि सूर्य का गोचर इसी राशि में होने जा रहा है। इसलिए आपको ये महीना धन लाभ भी कराएगा।
11 भाव कुंभ राशि: (Kumbh Rashi)
कुंभ राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर भगवान की कृपा बरसाने वाला रहेगा। इस महीने भगवान सूर्य आप पर मेहरबान होंगे। आप पर इष्ट सिद्धि होगी।
12 भाव मीन राशि: (Meen Rashi)
राशि चक्र की अंतिम और 12 वीं राशि यानी मीन के लिए सूर्य का गोचर लाभकारी होगा। आपके जीवन में भी धर्म लाभ के योग बन रहे हैं। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम या अनुष्ठान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगें।
सूर्य को मजबूत करने के उपाय
(Surya Gochar ke Upay)
ज्योतिष में हर ग्रह को मजबूत करने के कुछ ज्योतिष उपाय सुझााए गए हैं। अगर आपकी कुंडली में भी सूर्य कमजोर है या सूर्य का अशुभ प्रभाव आप पर दिखाई दे रहा है तो आपको तांबे के लोटे से सूर्य देव को जल अर्पित करने की सलाह दी जा रही है। इसके अलावा लाल चीजों के दान से सूर्य ग्रह मजबूत होता है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us