कल्याणपुर में 4.8 डिग्री तो खंडवा में 30.5 डिग्री रहा तापमान: कुछ जिलों में कोहरे से प्रभावित हुई विजिबिलिटी

MP Weather Update 11 January 2026: मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम में हल्की ठंड बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के किसी भी संभाग में बारिश दर्ज नहीं की गई। कुछ जिलों में कोहरे का असर देखने को मिला।

weather 122222

MP Weather Update 11 January 2026: मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम में हल्की ठंड का असर बना रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) भोपाल के अनुसार प्रदेश के किसी भी ज़िले में बारिश दर्ज नहीं की गई। हालांकि कई इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिससे सड़कों पर दृश्यता यानी विजिबिलिटी प्रभावित हुई। में भी कोहरे की वजह से यातायात की रफ्तार धीमी रही।

यह भी पढ़ें:SIR के तहत मतदाताओं को बड़ी राहत: अब घर बैठे सुलझेगा No Mapping का पेंच, BLO ऐप में मैपिंग ऑप्शन फिर शुरू, जानें लास्ट डेट

प्रदेश के सब से ठंडे शहर

शहर (ज़िले)तापमान 
कल्याणपुर (शहडोल)4.8°C
पचमढ़ी5.8°C
शिवपुरी6.0°C
खजुराहो6.4°C
नौगांव/मंडला6.5°C

यह भी पढ़ें:भागीरथपुरा कांड पर मचा बवाल: दूषित पानी से 21 मौतों के खिलाफ इंदौर में कांग्रेस की न्याय यात्रा, 1 करोड़ के मुआवजे और आपराधिक केस की मांग

अधिकतम तापमान में दर्ज हुई बढ़ोतरी

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार ग्वालियर, चंबल और रीवा संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान में 2.3 से 3.3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे इन क्षेत्रों में दिन के समय हल्की गर्मी का अहसास हुआ। वहीं भोपाल, नर्मदापुरम, शहडोल और सागर संभाग में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। बाकी संभागों में तापमान सामान्य के आसपास बना रहा, जिससे मौसम संतुलित बना हुआ है। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस खंडवा में रिकॉर्ड किया गया। यहां दिन के समय धूप तेज रही और ठंड का असर अपेक्षाकृत कम महसूस हुआ।

यह भी पढ़ें:MP में कृषि कल्याण वर्ष का आगाज: CM मोहन यादव ने ट्रैक्टर चलाया, कहा- 1500 पदों पर भर्ती, सरसों पर भावांतर, गेहूं का ₹2700 MSP करेंगे

न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं

न्यूनतम तापमान में प्रदेश के अधिकांश संभागों में कोई बड़ा परिवर्तन देखने को नहीं मिला। भोपाल संभाग में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जिससे रात के समय ठंड बढ़ी हुई महसूस हुई। चंबल संभाग में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। अन्य सभी संभागों में न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर बना रहा, जिससे रात की ठंड स्थिर रही। प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस शहडोल जिले के कल्याणपुर में दर्ज किया गया। यहां ठंड का असर सबसे ज्यादा रहा और लोगों को सुबह और रात के समय गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा।

यह भी पढ़ें:इंदौर मेट्रो को नहीं मिल रहे यात्री: अब दिन भर में लगेगा सिर्फ एक फेरा, 25 मिनट में सिमटी सवारी, अब ट्रायल रन पर जोर, जानें नई समय-सारणी

इन जिलों में कोहरे का असर

मौसम विभाग के अनुसार राजगढ़ जिले में मध्यम कोहरा दर्ज किया गया। वहीं सतना, सीधी, खजुराहो, दतिया, ग्वालियर, उज्जैन और रतलाम जिलों में हल्का कोहरा देखा गया। इसके अलावा राजगढ़, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, भिंड, मुरैना और श्योपुर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम कोहरे की संभावना जताई गई है।

आने वाले दिनों का हाल

मौसम विभाग भोपाल के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक मौसम ठंडा बना रह सकता है। हालांकि सुबह के समय कोहरा और रात में ठंड का असर जारी रहने की संभावना अधिकहै। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें और कोहरे के दौरान वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article