/bansal-news/media/media_files/2026/01/17/new-poster-1-96-2026-01-17-10-48-02.png)
MP Highway New Projects: मध्यप्रदेश में आज शनिवार 17 जनवरी को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी विदिशा जिले में आयोजित कार्यक्रम में 4,400 करोड़ रुपए से अधिक लागत की 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
इस दिन को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश के लिए सौगात भरा दिन बताया। उन्होंने कहा ये परियोजनाएं मध्यप्रदेश में सड़क विकास को नई दिशा देंगी और राज्य के परिवहन ढांचे को मजबूत करेंगी।
विकास को मिलेगी रफ्तार, 181 किलोमीटर की सड़कें
सीएम मोहन यादव ने बताया कि कुल 181 किलोमीटर लंबी ये सड़क परियोजनाएं मध्य भारत और बुंदेलखंड क्षेत्र की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएंगी। इससे न सिर्फ यात्रा आसान होगी बल्कि व्यापार, औद्योगिक गतिविधियों, कृषि और पर्यटन को भी नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़कों से लोगों का समय बचेगा, ईंधन की बचत होगी और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
सड़क सुरक्षा पर खास ध्यान
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/17/whatsapp-image-2026-01-17-10-43-29.jpeg)
बता दें कि, सिर्फ सड़कें ही नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम में विदिशा और सागर जिलों में 3 आधुनिक ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का भी शिलान्यास किया जाएगा। ये सेंटर सुरक्षित और जिम्मेदार ड्राइविंग को बढ़ावा देंगे। जो सड़क हादसों में कमी लाने में मदद करेंगे और युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। ये केंद्र IDTR और RDTC मॉडल पर विकसित किए जाएंगे।
इन प्रमुख मार्गों पर यातायात होगा आसान
इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद भोपाल–विदिशा–सागर–राहतगढ़–ब्यावरा समेत कई प्रमुख मार्गों पर यातायात पहले से कहीं अधिक सुगम हो जाएगा। चार लेन सड़कों, अंडरपास और ब्लैक स्पॉट सुधार से सड़क सुरक्षा भी बेहतर होगी।
ये परियोजनाएं होंगी लोकार्पित
अब्दुल्लागंज–इटारसी खंड (रातापानी क्षेत्र)
रातापानी वन्यजीव अभ्यारण्य क्षेत्र में 12 किमी लंबे अब्दुल्लागंज–इटारसी खंड का चार लेन चौड़ीकरण किया गया है। जिसकी लागत 418 करोड़ रुपए की है। इससे फायदा यह होगा कि 15–30 मिनट तक की यात्रा का समय बचेगा। खास बात यह है कि एनिमल अंडरपास और साउंड प्रूफ कॉरिडोर, ताकि वन्यजीव सुरक्षित रहेंगे।
देहगांव–बम्होरी मार्ग
इसकी लंबाई 27 किमी है। 60 करोड़ रुपए की लागत से इसे तैयार किया जाएगा। इससे किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों को मंडियों से जोड़ने में मदद मिलेगी।
ये भी पढ़ें: MP का मौसम: मंदसौर में पारा 2.5 डिग्री, बर्फीली हवाओं से ठिठुरे लोग, 5 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
इन परियोजनाओं का होगा शिलान्यास
भोपाल–विदिशा खंड का 4-लेन चौड़ीकरण किया जाएगा। इसकी लंबाई 41 किमी है। 1,041 करोड़ रुपए की लागत से इसे तैयार किया जाएगा। इसमें भोपाल–कानपुर कॉरिडोर का अहम हिस्सा सांची (यूनेस्को धरोहर) को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
विदिशा–ग्यारसपुर खंड
इसकी लंबाई 29 किमी रहेगी। 543 करोड़ रुपए की लागत से इसे तैयार किया जाएगा।
ग्यारसपुर–राहतगढ़ खंड
इसकी लंबाई 36 किमी रहेगी। 903 करोड़ रुपए की लागत से इसे तैयार किया जाएगा।
राहतगढ़–बेरखेड़ी खंड
इसकी लंबाई 10 किमी रहेगी। 731 करोड़ रुपए की लागत से इसे तैयार किया जाएगा।
सागर वेस्टर्न बायपास (ग्रीनफील्ड)
इसकी लंबाई 20.2 किमी रहेगी। इसे 688 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया जाएगा। वहीं NH-146 को सीधे NH-44 से जोड़ेगा जाएगा। जिससे सागर शहर को जाम से राहत मिलेगी।
भोपाल–ब्यावरा खंड पर 5 अंडरपास
122 करोड़ रुपए की लागत से इसे तैयार किया जाएगा। ब्लैक स्पॉट सुधार के तहत यह निर्माण किया जाएगा। हाईवे और स्थानीय यातायात के लिए सुरक्षित रास्ता मिलेगा।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us