MP Gehu Kharidi 2026: किसानों के लिए CM का बड़ा ऐलान, गेहूं पंजीयन की तारीख 7 से बढ़ाकर 10 मार्च की, समर्थन मूल्य बढ़ाकर 2625 रुपए किया

मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों को राहत देते हुए गेहूं पंजीयन की अंतिम तिथि 7 मार्च से बढ़ाकर 10 मार्च कर दी है। इस साल गेहूं खरीदी पर 40 रुपये प्रति क्विंटल और उड़द पर 600 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने की घोषणा भी की गई है। सिंचाई के लिए दिन में बिजली।

mp gehu kharidi 2026

MP Gehu Kharidi 2026: मध्यप्रदेश सरकार किसानों के कल्याण और उनकी आय बढ़ाने के लिए लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है।  आज भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों द्वारा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ हुई चर्चा के दौरान किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 

40 प्रति क्विंटल बोनस देगी सरकार

कृषि मंत्री कंषाना ने कहा कि राज्य सरकार इस वर्ष गेहूं खरीदी पर किसानों को ₹40 प्रति क्विंटल बोनस प्रदान करेगी। इससे प्रदेश के लाखों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और उनकी आय में वृद्धि होगी। 

ये भी पढ़ें -भारत मे रसोई गैस इमरजेंसी लागू: ईरान-इजराइल जंग के बीच गैस सप्लाई में किल्लत, सरकार ने तेल कंपनियों को प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया निर्देश

पंजीयन की तारीख बढ़ी

कंषाना ने कहा कि गेहूं खरीदी के लिए किसानों के पंजीयन की अंतिम तिथि पहले 7 मार्च निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 10 मार्च कर दिया गया है, ताकि अधिक से अधिक किसान अपना पंजीयन कराकर शासन की योजना का लाभ प्राप्त कर सकें। 

ये भी पढ़ें -मध्यप्रदेश वन रक्षक भर्ती में SC वर्ग को आरक्षण नहीं मिलने पर विवाद, वन विभाग ने मानी गलती, दोबारा जारी होगा विज्ञापन

 उड़द खरीदी पर भी मिलेगी बोनस 

कृषि मंत्री  कंषाना ने कहा  कि सरकार द्वारा उड़द की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए उड़द खरीदी पर ₹600 प्रति क्विंटल बोनस देने की घोषणा भी की गई है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अधिक से अधिक उड़द की खेती करें, ताकि उन्हें इस बोनस का लाभ मिले और अगली फसल की तैयारी भी समय पर हो सके। 

ये भी पढ़ें -Karnataka Social Media Ban: भारत में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन! इस राज्य ने लिया बड़ा फैसला

किसानों को सिंचाई के लिए दिन के समय बिजली उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। इससे किसानों को रात में सिंचाई के दौरान होने वाली परेशानियों और जोखिमों से राहत मिलेगी। कृषि मंत्री कंषाना ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ किसानों के साथ खड़ी है और उनके हितों की रक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है। 

ये भी पढ़ें -UPSC CSE 2025 Final Result: UPSC CSE 2025 का फाईनल रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर, 958 उम्मीदवार सेवाओं के लिए चयनित

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article