Advertisment

MP Forest Guard Bharti 2026: मध्यप्रदेश वन रक्षक भर्ती में SC वर्ग को आरक्षण नहीं मिलने पर विवाद, वन विभाग ने मानी गलती, दोबारा जारी होगा विज्ञापन

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल वन रक्षक भर्ती का विज्ञापन वापस ले लिया है। वन विभाग ने गलती मान ली है। विज्ञापित पदों की गणना में गलती हुई है। दोबारा विज्ञापन जारी होगा।

author-image
Rahul Garhwal
MP Forest Guard Bharti 2026 SC category reservation controversy Advertisement cancel esb hindi news

MP Forest Guard Bharti 2026: मध्यप्रदेश वन रक्षक भर्ती विवाद में SC कैटेगरी को आरक्षण नहीं देने के मामले में विवाद खत्म हो गया है। वन विभाग ने स्वीकार कर लिया है कि प्रक्रिया में गलती हुई है। कर्मचारी चयन मंडल का विज्ञापन वापस ले लिया गया है। जल्द ही वन विभाग संशोधित विज्ञापन जारी करेगा।

Advertisment

MP Forest Guard Bharti 2026 SC category reservation controversy Advertisement cancel esb

1500 से ज्यादा पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने हाल ही में 1500 से ज्यादा पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें वन रक्षक के 728 पद, जेल प्रहरी के 757 पद और असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट के 25 पद शामिल हैं।

SC कैटेगरी के लिए एक भी पद आरक्षित नहीं

वन रक्षक भर्ती परीक्षा में अनारक्षित वर्ग के लिए 185, ST के लिए 84, OBC के लिए 117 और EWS के लिए 48 पद तय किए गए हैं। लेकिन हैरानी की बात है कि SC कैटेगरी के लिए एक भी पद आरक्षित नहीं किया गया। इसे लेकर विवाद हो गया।

ये खबर भी पढ़ें:MP में मेयर फंड पर सरकार की रोक: बजट प्रस्ताव में महापौर निधि का बजट में प्रावधान नहीं, विभाग ने कमिश्नरों को थमाया आदेश

Advertisment

आरक्षण रोस्टर का पालन क्यों नहीं

वन रक्षक भर्ती परीक्षा में आरक्षण के रोस्टर का ठीक से पालन नहीं किया गया है। इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं। संभावना जताई जा रही थी कि भर्ती प्रक्रिया अटक सकती है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर: किसानों के लिए CM का बड़ा ऐलान, गेहूं पंजीयन की तारीख 7 से बढ़ाकर 10 मार्च की, समर्थन मूल्य बढ़ाकर 2625 रुपए किया

7 अप्रैल को होनी थी वन रक्षक भर्ती परीक्षा

वन विभाग के 1500 से ज्यादा पदों पर 28 फरवरी 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी। 14 मार्च तक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते थे। आवेदन फॉर्म में संशोधन की आखिरी तारीख 19 मार्च 2026 तय की गई थी। वन रक्षक भर्ती परीक्षा 7 अप्रैल 2026 को होनी थी।

Advertisment
MP Forest Guard Bharti 2026
Advertisment
चैनल से जुड़ें