/bansal-news/media/media_files/2026/02/21/indore-lawyer-murder-attempt-shillong-trip-wife-lover-gold-theft-fir-crime-news-zvj-2026-02-21-01-42-16.jpg)
Indore Lawyer Murder Attempt Case: इंदौर शहर के खुडैल थाना क्षेत्र में चर्चित ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड जैसा ही एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक वकील को उनकी पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर मौत के घाट उतारने की साजिश रची। जिस युवक को पत्नी ने शादी के बाद अपना भाई बताकर घर में एंट्री दिलाई, वह उसका प्रेमी निकला। मैट्रिमोनियल साइट के जरिए धोखे से शादी रचाने वाली महिला ने न केवल शिलॉन्ग ट्रिप पर पति को जहर दिया, बल्कि पहाड़ी से धक्का देने की भी कोशिश की। वारदात के बाद आरोपी पत्नी घर से 25 तोला सोना लेकर फरार हो गई है। अब मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
इंदौर: हनीमून पर पति को जहर देने का आरोप, पत्नी फरार#Indore#Honeymoon#Crime#AccusationofPoisoning#KhudailPolice#CrimeNewspic.twitter.com/XOfTjVpV35
— Bansal News Digital (@BansalNews_) February 20, 2026
वकील पति की हत्या की साजिश
इंदौर के खुडैल में रहने वाले एक वकील ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। पीड़ित पति का कहना है कि उसकी पत्नी ने जिस युवक को अपना ‘भाई’ बताकर घर बुलाया था, वह असल में उसका प्रेमी निकला। वकील के मुताबिक, जब वे दोनों शिलॉन्ग घूमने गए थे, तब पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उन्हें खाने में जहर दिया और फिर पहाड़ से धक्का देकर जान से मारने की कोशिश की। इस खौफनाक साजिश के बाद आरोपी महिला घर से 25 तोला सोना और नकदी समेटकर प्रेमी के साथ भाग गई।
मैट्रिमोनियल साइट से शुरू हुआ धोखे का जाल
पीड़ित वकील भूपेंद्र की मुलाकात नीलिमा से एक मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी। नीलिमा ने खुद को तलाकशुदा बताया और नवंबर 2024 में दोनों की शादी हो गई। शादी के कुछ दिन बाद ही नीलिमा ने शुभम नाम के युवक को अपने घर बुलाना शुरू किया और उसे अपना 'भाई' बताया। भूपेंद्र ने शक नहीं किया, लेकिन शुभम का घंटों कमरे में रहना और देर रात तक चैटिंग करना विवाद का कारण बनने लगा।
शिलॉन्ग में रची गई मार डालने की साजिश
शादी के बाद जब दंपति शिलॉन्ग घूमने गए, तो वहां नीलिमा ने खौफनाक साजिश रची। भूपेंद्र के अनुसार, नीलिमा ने उनके खाने में कोई जहरीला पदार्थ मिला दिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। इतना ही नहीं, एक टूरिस्ट पॉइंट पर नीलिमा और शुभम ने उन्हें पहाड़ी से धक्का देकर हत्या करने की कोशिश भी की, लेकिन भूपेंद्र किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से निकल आए।
ये खबर भी पढ़ें... राजा रघुवंशी मर्डर केस: सबूतों के अभाव में गार्ड और बिल्डिंग मालिक कोर्ट ने किया बरी, शिलॉन्ग पुलिस की थ्योरी हुई फेल, जानें कोर्ट का फैसला
दस्तावेजों ने खोली पोल: भाई निकला प्रेमी
इंदौर लौटने पर जब भूपेंद्र ने नीलिमा के पहले विवाह के तलाक से जुड़े कागजात खंगाले, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। दस्तावेजों में स्पष्ट लिखा था कि शुभम उसका भाई नहीं बल्कि प्रेमी है। इसके साथ ही घर की अलमारी से नीलिमा की मानसिक बीमारी के इलाज के कागजात भी मिले, जिसे शादी से पहले पूरी तरह छुपाया गया था।
ये खबर भी पढ़ें... रीवा में रिश्वत केस में ASI ट्रैप: चौकी प्रभारी का चालक 30 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ाया, छेड़छाड़ मामले में समझौता करने मांगे थे 1 लाख रुपए
25 तोला सोना और नकदी लेकर फरार
भूपेंद्र का आरोप है कि नीलिमा उन पर हर महीने 20 हजार रुपये देने का दबाव बनाती थी और न देने पर दहेज के झूठे केस में फंसाने की धमकी देती थी। 3 मार्च 2025 को होली के बहाने प्रेमी शुभम उसे उत्तर प्रदेश ले गया। जाते समय नीलिमा घर में रखे करीब 25 तोला सोने के जेवर और नकदी भी समेट ले गई। अब वह फोन पर भूपेंद्र को खुदकुशी की धमकी देकर डरा रही है। वकील का कहना है कि शुभम जब भी घर आता, तो पत्नी घंटों उसके साथ कमरे में बंद रहती थी। वह सारा समय व्हाट्सऐप पर चैटिंग में लगी रहती और जब पति इस बारे में कुछ पूछता, तो वह झगड़ा करने लगती थी।
ये खबर भी पढ़ें... भोपाल में आवारा कुत्तों के विवाद में खूनी संघर्ष: महिलाओं पर तलवार चलाने वाला 'डॉग लवर' और उसका साथी अरेस्ट, सस्पेंड कर्मचारी है मुख्य आरोपी
ये खबर भी पढ़ें... ग्वालियर में रूह कंपा देने वाली घटना: 5 दिन तक मां के शव के साथ रहे बेटा-बेटी, सड़ती लाश के पास बैठकर ही खा रहे थे खाना, बदबू आने पर खुला राज
पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच शुरू
खुडैल पुलिस ने पीड़ित वकील की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। थाना एसआई सत्येंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि आरोपी महिला नीलिमा (निवासी जालौन, यूपी) और उसके साथी शुभम सेंगर उर्फ गुप्ता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS)-2023 की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है।
दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी (धारा 318-4), हत्या के प्रयास (धारा 303-2) और आपराधिक साजिश (धारा 61-2) जैसे संगीन अपराधों में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए टीमें रवाना कर दी हैं और मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।
Raja Raghuvanshi murder case, indore Crime News, Lawyer Murder Attempt, Shillong Trip Murder Plot, Indore Wedding Fraud, Indore Khudail police, matrimonial site fraud raja murder Case | Honeymoon Raja murder case | Indore Raja Murder Case indore News
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us