Advertisment

हेमंत कटारे ने कहा- इस्तीफा वापस नहीं लूंगा: बोले- सदन में उठाए मेरे मुद्दों को सुना नहीं जा रहा, कांग्रेस पार्टी में हूं और रहूंगा...

रिपोर्ट: सूरज शर्मा, भोपाल सोमवार, 23 फरवरी 2026 को विधानसभा बजट सत्र के दौरान अपने इस्तीफे की स्थिति साफ करते हुए बंसल न्यूज से बातचीत में कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने कहा कि परिवार और क्षेत्र की जनता को समय नहीं दे पा रहा था।

author-image
sanjay warude
Hemant Katare Resignation

रिपोर्ट: सूरज शर्मा, भोपाल

Hemant Katare Resignation: उपनेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद भिंड जिले की अटेर सीट से कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे पहली बार मीडिया के सामने आए। 

Advertisment

सोमवार, 23 फरवरी 2026 को विधानसभा बजट सत्र के दौरान अपने इस्तीफे की स्थिति साफ करते हुए बंसल न्यूज से बातचीत में कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने कहा कि परिवार और क्षेत्र की जनता को समय नहीं दे पा रहा था। सदन में मेरे द्वारा उठाए मुद्दों पर सुना नहीं जा रहा था। इसलिए मैंने अपने पद से इस्तीफा दिया। 

ये भी पढ़ें: MP Congress: हेमंत कटारे ने उपनेता प्रतिपक्ष पद से दिया इस्तीफा, विधानसभा सत्र के बीच अचानक फैसला, राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे को पत्र लिख बताई यह वजह

कटारे बोले- परिवार के साथ समय बिताना चाहता हूं

उप नेता प्रतिपक्ष व अटेर सीट से विधायक हेमंत कटारे ने कहा कि मुझे जो बोलना था मैं बोल चुका हूं। मैं इस्तीफा वापस नहीं लूंगा। परिवार के साथ समय बिताना चाहता हूं। किसी की भावना को ठेस न पहुंचे। संगठन ने मेरा इस्तीफा ले लिया है। मेरी पार्टी के लिए नैतिक जवाबदारी है। मुझपर कोई दबाव नहीं था।

Advertisment

कांग्रेस में हूं और कांग्रेस में ही रहूंगा- MLA कटारे

बीजेपी में जाने के सवाल पर विधायक कटारे ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी में हूं और रहूंगा। मैंने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजा है। उनकी तरफ से अभी तक कोई निर्णय नहीं हुआ है। उनका जो भी निर्णय होगा, मुझे स्वीकार होगा।

ये भी पढ़ें: हेमंत कटारे का इस्तीफा: कांग्रेस ने उपनेता प्रतिपक्ष का इस्तीफा किया नामंजूर, कटारे ने X पर दिखाया दम

कटारे ने कहा- इस विषय पर विस्तार से करेंगे चर्चा

विधानसभा बजट सत्र में चर्चा से पहले मीडिया के सवालों का जवाब दिए बिना ही हेमंत कटारे अंदर चले गए थे। उन्होंने कहा था कि वह सभी सवालों का जवाब देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इस विषय पर विस्तार से चर्चा करनी है, जिसके बाद ही वे अपनी बात रखेंगे।

Advertisment

विधायक शेखावत बोले- कटारे का बड़ा पद नहीं

इस पर कांग्रेस विधायक भंवर सिंह शेखावत ने कहा कि हेमंत कटारे का कोई बड़ा पद नहीं है। वे एक कार्यकर्ता हैं। उन्होंने आगे कहा कि कुछ छोटी-मोटी बात रही होगी, जिसे आपस में बातचीत कर सुलझा लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:MP में कर्मचारियों का बढ़ा वेतन: इस दिन से सैलरी में जुड़कर मिलेगी राशि, दो साल का एरियर भी साथ आएगा

एनिवर्सरी पर हेमंत कटारे ने दिया था इस्तीफा

अटेर से कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे शुक्रवार, 20 फरवरी, 2026 को अपनी मैरिज एनिवर्सरी पर उप नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफे की खबर ने सबको चौंका दिया। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को अपना इस्तीफा भेजा है। 

Advertisment

अगले दिन एक्स पर पोस्ट कर स्पष्ट की थी स्थिति

उन्होंने अपने पत्र में स्पष्ट किया कि वे संगठन द्वारा दी गई, इस जिम्मेदारी के लिए आभारी हैं, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में वे अपने क्षेत्र को अपेक्षित समय नहीं दे पा रहे थे। हालांकि, दूसरे दिन उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर स्पष्ट किया था कि कांग्रेस उनके पिता से विरासत में मिली है।

ये भी पढ़ें: MP Bhavantar Yojana Update: किसानों के लिए खुशखबरी, अब सरसों पर भी मिलेगा भावांतर योजना का लाभ, CM का बड़ा ऐलान

hindi news Madhya Pradesh Assembly Budget Session mpcongress mpbjp jitu patwari Hemant Katare Resignation Hemant Katare
Advertisment
चैनल से जुड़ें