Advertisment

MP Congress: हेमंत कटारे ने उपनेता प्रतिपक्ष पद से दिया इस्तीफा, विधानसभा सत्र के बीच अचानक फैसला, राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे को पत्र लिख बताई यह वजह

मध्यप्रदेश विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर इस्तीफे की वजह बताई है। 

author-image
Vikram Jain
madhya pradesh hemant katare resigns as deputy leader of opposition mp assembly hindi new zvj

कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे।

MP Deputy Opposition Leader Hemant Katare Resignation: मध्यप्रदेश की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। कांग्रेस के युवा चेहरे और अटेर विधायक हेमंत कटारे ने विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। दिलचस्प बात यह है कि कटारे ने यह कदम अपनी मैरिज एनिवर्सरी के दिन उठाया है। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस आलाकमान को भेज दिया है, जिसमें उन्होंने पद के बजाय अपने परिवार और क्षेत्र की जनता को प्राथमिकता देने की बात कही है।

Advertisment

विधानसभा सत्र के बीच अचानक इस्तीफा

अटेर से कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे शुक्रवार को शाम 4 बजे तक विधानसभा की कार्यवाही में सक्रिय रूप से मौजूद थे। लेकिन शाम होते-होते उनके विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफे की खबर ने सबको चौंका दिया। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने अपने पत्र में स्पष्ट किया कि वे संगठन द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी के लिए आभारी हैं, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में वे अपने क्षेत्र को अपेक्षित समय नहीं दे पा रहे थे। (Ater Congress MLA Hemant Katare )

मैरिज एनिवर्सरी पर लिया निजी फैसला

हेमंत कटारे के करीबियों का कहना है कि आज उनकी शादी की सालगिरह है। इस्तीफे के पीछे उन्होंने पारिवारिक कारणों का भी हवाला दिया है। उन्होंने लिखा कि इस बड़ी जिम्मेदारी के चलते वे अपने परिवार को समय नहीं दे पा रहे थे। संगठन महासचिव डॉ. संजय कामले ने पुष्टि की है कि कटारे का यह इस्तीफा केवल पद से है, पार्टी की सदस्यता से नहीं। वे पूरी निष्ठा के साथ कांग्रेस में बने रहेंगे।

डॉ. संजय कामले ने बताया कि हेमंत कटारे ने अपने इस्तीफे में पारिवारिक दायित्वों एवं समय की कमी का उल्लेख किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वर्तमान परिस्थितियों में वे अपने विधानसभा क्षेत्र को अपेक्षित समय और ध्यान नहीं दे पा रहे थे, इसी कारण उन्होंने उप नेता प्रतिपक्ष के पद से त्यागपत्र दिया है।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें...  भोपाल में इंडिगो के फ्लाइट मैनेजर ने की खुदकुशी: घर में मौजूद थी पत्नी, दूसरे कमरे में पति ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी लव मैरिज

सियासी विरासत और उपलब्धि

हेमंत कटारे मध्यप्रदेश के दिग्गज नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष दिवंगत सत्यदेव कटारे के बेटे हैं। उन्होंने 2023 के विधानसभा चुनाव में अटेर सीट से भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया को 20,228 वोटों के बड़े अंतर से हराया था। उनके पिता सत्यदेव कटारे 4 बार विधायक और प्रदेश के गृह मंत्री रहे थे। हेमंत ने पहली बार 2013 में उपचुनाव जीतकर विधानसभा में कदम रखा था।

ये खबर भी पढ़ें...  ग्वालियर में रूह कंपा देने वाली घटना: 5 दिन तक मां के शव के साथ रहे बेटा-बेटी, सड़ती लाश के पास बैठकर ही खा रहे थे खाना, बदबू आने पर खुला राज

Advertisment

अब आगे क्या?

संगठन महासचिव ने स्पष्ट किया है कि हेमंत कटारे का इस्तीफा स्वीकार करना या न करना राष्ट्रीय अध्यक्ष के विवेक पर निर्भर है। पार्टी अब इस पद के लिए नए नाम पर विचार कर सकती है या कटारे को मनाने की कोशिश भी हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें...  CM मोहन यादव ने Congress पर साधा निशाना: बोले- OBC जनगणना रोकने का कलंक कांग्रेस के माथे, झूठ बोलो और आगे बढ़ो ही इनकी कार्यनीति

ये खबर भी पढ़ें...  रिटायर्ड IAS नियाज खान का बड़ा बयान: बोले-बांग्लादेश में 2 हिंदू मंत्री, मोदी सरकार में एक भी मुस्लिम मंत्री क्यों नहीं?, BJP-RSS से की अपील

Advertisment

MP news, mp politics, MP Congress, Hemant Katare Resignation, Deputy Leader of Opposition Hemant Katare, MP Congress News, Mallikarjun Kharge, Jitu Patwari, Ater Congress MLA Hemant Katare, MP Assembly Ater Congress MLA Hemant Katare | congress mla umang singhar 

MP news mp politics mp congress jitu patwari mp congress news mp assembly Mallikarjun Kharge congress mla umang singhar Hemant Katare Resignation Deputy Leader of Opposition Hemant Katare
Advertisment
चैनल से जुड़ें