/bansal-news/media/media_files/2026/02/21/hemant-katare-resigns-controversy-2026-02-21-14-48-56.jpg)
Hemant Katare Resigns Controversy: मध्यप्रदेश में कांग्रेस विधायक और विधासभा में उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे के इस्तीफा को पार्टी ने स्वीकार नहीं किया है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा, सोशल मीडिया पर हेमंत कटारे ने अपनी बात रखी है, ना कि इस्तीफे की कोई बात की है।
कांग्रेस मेरे स्वर्गीय पिताजी की विरासत है !
— Hemant Satyadev Katare (@HemantKatareMP) February 21, 2026
और हाँ… मेरे फोन न उठाने पर कृपया भारी-भरकम क़यास ना लगायें। 😃🙏
शादी की सालगिरह पर परिवार के साथ समय बिताना कोई राजनीतिक साज़िश नहीं बल्कि मेरा मूलभूत और संवैधानिक अधिकार भी है।
कभी कभी नेता भी इंसान होता है.🙏
अब ज़रा ध्यान से…
पढ़ें, कटारे ने X पर क्या लिखा ?
कांग्रेस मेरे स्वर्गीय पिताजी की विरासत है !
और हाँ... मेरे फोन न उठाने पर कृपया भारी-भरकम क़यास ना लगायें।
शादी की सालगिरह पर परिवार के साथ समय बिताना कोई राजनीतिक साज़िश नहीं बल्कि मेरा मूलभूत और संवैधानिक अधिकार भी है।
कभी कभी नेता भी इंसान होता है.
अब ज़रा ध्यान से सुन लो
भाजपाइयों, ज़्यादा खुशफहमी पालने की ज़रूरत नहीं है।
सोमवार से सदन में पूरी तैयारी, पूरे दस्तावेज़ और पूरी ताकत के साथ उपस्थित रहूँगा -
और हमेशा की तरह आपको धोने का कार्य करूंगा।
चाहे मुद्दा गोमांस का हो, इंदौर के भागीरथपुरा का हो, शंकराचार्य जी के अपमान का हो, या ज़हरीली हवा-दवा-पानी और सरकार के भ्रष्टाचार का -
हर विषय पर तर्क, प्रमाण और जनता की आवाज़ के साथ आपके भ्रष्टाचार की परतें खोलूँगा।
तैयारी मजबूत रखिएगा।
क्योंकि मैं पद से नहीं, जनता के विश्वास से ताकत लेता हूँ -
और वही विश्वास मेरी सबसे बड़ी शक्ति है।
पटवारी बोले- कटारे उपनेता हैं और रहेंगे
हेमंत कटारे के उपनेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद दोनों पार्टियों में सियासत तेज हो गई है। इसी बीच एक दिन के अंतर से कटारे ने सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म X पर अपने मन की बात लिखी है। जिसमें पूरी ताकत के साथ सोमवार (23 फरवरी) से सदन में मौजूद रहूंगा और बीजेपी के धोने का काम करूंगा।
वहीं इस्तीफे को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर हेमंत कटारे ने अपनी बात रखी है। जिसमें काटरे ने इस्तीफे की बात नहीं लिखी है। हेमंत कटारे उपनेता हैं, और उपनेता रहेंगे...।
चौधरी बोले- नियुक्ति AICC ने की, फैसला भी वहीं करेगा
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/21/harish-chodhary-2026-02-21-15-54-47.jpg)
उपनेता प्रतिपक्ष पद से हेमंत कटारे के इस्तीफा मामले में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा, यह पार्टी का आंतरिक मामला है।
चौधरी ने कहा, कांग्रेस के हर कार्यकर्ता से उनकी चर्चा होती रहती है। हेमंत कटारे सीनियर नेता हैं बातचीत चलती रहती है।
कटारे के इस्तीफे की वजह पार्टी नेतृत्व को दे दी
चौधरी ने बताया कि कटारे की नियुक्ति अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने की थी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उन्हें पद दिया था, इसलिए इस्तीफा मंजूर करने का अधिकार भी राष्ट्रीय अध्यक्ष का है।
उन्होंने बताया कि वे दिल्ली में हुई बैठक में शामिल थे और इस मुद्दे पर पार्टी के अंदर बातचीत चल रही है।
मीडिया के सवालों पर चौधरी ने कहा कि कटारे ने इस्तीफा किन परिस्थितियों में दिया, इसकी जानकारी उन्होंने पार्टी नेतृत्व को दे दी है और जो संदेह थे, उनका जवाब भी उन्होंने ट्वीट के माध्यम से सार्वजनिक कर दिया है।
संवाद जारी, निर्णय आला कमान करेगा
प्रदेश प्रभारी ने दोहराया कि कांग्रेस में संवाद की परंपरा है और हर कार्यकर्ता से लगातार बातचीत होती है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में भी चर्चा जारी है और अंतिम निर्णय राष्ट्रीय नेतृत्व ही करेगा।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us