Advertisment

Bhopal Car Accident: भोपाल में चलती कार में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, खंभे से टकराई 'MP शासन' लिखी गाड़ी, CCTV में कैद हुई घटना

भोपाल में एक कार अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि चालक को चलती कार में हार्ट अटैक आया था, जिससे वाहन बेकाबू हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

author-image
Vikram Jain
bhopal shahpura lake car accident driver heart attack cctv hindi news zvj

Bhopal Car Accident Heart Attack: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ शाहपुरा लेक रोड पर एक कार चालक की अचानक तबीयत बिगड़ने से हादसा हो गया। 'मध्य प्रदेश शासन' लिखी कार में ड्राइवर को दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद गाड़ी सीधे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और पिछली सीट तक कांच के टुकड़े बिखर गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

Advertisment

बिजली के खंभे से टकराई कार

राजधानी भोपाल के पॉश इलाके शाहपुरा लेक के पास सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक अनियंत्रित कार (नंबर- MP 02 AV 7999) सड़क किनारे लगे स्ट्रीट लाइट के खंभे से जा टकराई। यह हादसा इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (IHM) के ठीक सामने हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार सामान्य थी, लेकिन अचानक वह लहराने लगी और सीधे खंभे में जा घुसी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

ये खबर भी पढ़ें... 8th Pay Commission के नाम पर ठगी का खेल: पेंशनर्स और सरकारी कर्मचारियों को निशाना बना रहे साइबर ठग, भोपाल पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Advertisment

चलती कार में पड़ा दिल का दौरा

जांच में यह बात निकलकर सामने आई है कि कार चालक पास के ही एक पेट्रोल पंप से तेल भरवाकर लौट रहा था। तभी अचानक उसके सीने में तेज दर्द उठा। मेडिकल इमरजेंसी (हार्ट अटैक) के कारण चालक का गाड़ी के स्टेयरिंग और ब्रेक से नियंत्रण हट गया। बेकाबू कार सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से इतनी जोर से टकराई कि खंभा हिल गया और गाड़ी का अगला हिस्सा पिचक गया।

CCTV में कैद हुई पूरी घटना

हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कार बिना किसी बाहरी दखल के अचानक अपनी दिशा बदलती है और सीधे खंभे से टकरा जाती है। टक्कर के बाद कार के भीतर का नजारा भयावह था; पिछली सीट पर कांच के टुकड़े बिखरे हुए थे और एयरबैग्स खुलने के बावजूद ड्राइवर अचेत अवस्था में था।

ये खबर भी पढ़ें... Dhar Bee Attack: मृत्यु भोज कार्यक्रम में मधुमक्खियों का हमला, भोजन की थाली छोड़ जान बचाने भागे लोग, 1 की मौत, 20 से ज्यादा लोग घायल

Advertisment

राहगीरों ने बचाई जान, पुलिस जांच जारी

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाई। कार का दरवाजा खोलकर ड्राइवर को बाहर निकाला गया और तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही शाहपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाया। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि कार किस विभाग की थी और ड्राइवर की वर्तमान स्थिति क्या है।

ये खबर भी पढ़ें... AI समिट विवाद: ग्वालियर के यूथ कांग्रेस नेता को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, परिवार थाने-थाने भटक रहा, पिता बोले- घर में घुसकर मारे थप्पड़!

ये खबर भी पढ़ें...  देवास में आवारा कुत्तों का आतंक: बच्चे को खींचकर ले गया झुंड, फरिश्ता बनकर आए युवक ने बचाई जान, पैर में आए 3 टांके, CCTV में कैद हुई घटना

Advertisment

Bhopal Car Accident, Heart Attack, Bhopal Accident news, Bhopal news

Bhopal Car Accident heart attack bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें