Advertisment

भोपाल में सड़क पर उतरें पुलिस अफसर: नए पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के निर्देश, पीक ऑवर्स में व्यस्ततम चौराहों पर मौजूद रहें टीआई

Bhopal Police Action: भोपाल में नए पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने पदभार संभालते ही थाना प्रभारियों की क्लास ली। ट्रैफिक जाम पर जीरो टॉलरेंस, महिला सुरक्षा, संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग और फरियादियों से सभ्य व्यवहार के सख्त निर्देश दिए।

author-image
Shantanu Singh
sadddd

Bhopal Police Action: भोपाल में नए पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने पदभार संभालते ही स्पष्ट कर दिया है कि राजधानी में पुलिसिंग का तरीका अब बदला हुआ नजर आएगा।

Advertisment

कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद उन्होंने सभी थाना प्रभारियों की बैठक लेकर कानून व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण और जनता से व्यवहार को लेकर सख्त दिशा निर्देश जारी किए। बैठक में पुलिस कमिश्नर ने साफ कहा कि पुलिस की पहली जिम्मेदारी आम नागरिक का विश्वास जीतना है और इसके लिए थानों में फरियादियों से सभ्य और संवेदनशील व्यवहार अनिवार्य होगा।

1

यह भी पढ़ें: ज़्यादा जानें Bhopal Bansal News बंसल न्यूज भोपाल रिश्वतखोर अधिकारी: तहसीलदार और पटवारी, पकड़े गए रंगे हाथों, ACB की बड़ी ट्रैप कार्रवाई

 सड़क पर उतरेंगे अफसर 

पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने निर्देश दिए हैं कि पीक आवर्स के दौरान वरिष्ठ अधिकारी और थाना प्रभारी खुद सड़क पर मौजूद रहेंगे। व्यस्ततम चौराहों पर ट्रैफिक व्यवस्था की कमान सीधे थाना प्रभारी संभालेंगे। उन्होंने कहा कि राजधानी में ट्रैफिक जाम को लेकर अब जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी। जहां जाम की स्थिति बनी, वहां तत्काल जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

Advertisment

2

यह भी पढ़ें: जेल से बाहर निकले कवासी लखमा: स्वागत करने पहुंचे पत्नी और बेटे, शराब घोटाला मामले में मिली राहत

इलाकों में बढ़ेगी पुलिस पेट्रोलिंग

बैठक में संवेदनशील इलाकों को चिन्हित कर वहां अतिरिक्त पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। बाजार क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की सक्रिय मौजूदगी सुनिश्चित की जाएगी ताकि अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर समय रहते रोक लगाई जा सके। इसके साथ ही हिस्ट्रीशीटर और संदिग्ध व्यक्तियों की नियमित चेकिंग के निर्देश भी दिए गए हैं। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पुराने अपराधियों पर नजर रखना प्राथमिकता होगी।

 माइक्रो बीट सिस्टम से मजबूत होगा 

भोपाल पुलिस अब माइक्रो बीट सिस्टम को और मजबूत करेगी। इसका उद्देश्य यह है कि हर इलाके में पुलिस और आम नागरिक के बीच सीधा संवाद बना रहे। बीट पुलिसकर्मी अपने क्षेत्र के लोगों से नियमित संपर्क में रहेंगे और छोटी समस्याओं को शुरुआती स्तर पर ही सुलझाया जाएगा। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि जब पुलिस जनता के बीच होगी तभी अपराध नियंत्रण प्रभावी होगा।

Advertisment

3

यह भी पढ़ें: CG Crime News: छत्तीसगढ़ का psycho बॉयफ्रेंड, पहले गर्लफ्रेंड पर किया जानलेवा हमला, फिर ली खुद की जान

 ट्रैफिक नियम और साइबर अपराध 

संजय कुमार ने हेलमेट, सीट बेल्ट और साइबर अपराध को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। खासतौर पर युवाओं और छात्रों को साइबर ठगी और ऑनलाइन अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून का पालन केवल कार्रवाई से नहीं बल्कि जागरूकता से भी सुनिश्चित होता है।

 महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

बैठक में महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया गया। महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता से निपटने के निर्देश दिए गए हैं। महिला हेल्पलाइन और संबंधित शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि महिला सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Advertisment

 लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

पुलिस कमिश्नर ने जोनवार अपराध प्रवृत्ति की समीक्षा करते हुए कहा कि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने संकेत दिए कि भोपाल में अब एक ऐसा पुलिसिंग मॉडल लागू किया जाएगा जो सख्त भी होगा और संवेदनशील भी।

यह भी पढ़ें:  CG Tantrik Fraud: सरपंच पति ने तंत्र-मंत्र से पैसे डबल करने का झांसा देकर ठगे ढाई लाख, 5 आरोपी गिरफ्तार, ढोंगी तांत्रिक फरार

bhopal police action MP law and order MP
Advertisment
चैनल से जुड़ें