/bansal-news/media/media_files/2026/02/04/fgd-2026-02-04-17-06-15.jpg)
CG Crime News: छत्तीसगढ़ के कोरबा से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका पर चाकू से जानलेवा हमले की कोशिश की।
हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गयी, इसके बाद युवक ने खुद को भी चाकू मार लिया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई, बता दें, फिलहाल प्रेमिका की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसका इजाल जारी है, हमले की वजह अभी तक साफ़ नहीं हो पायी है।
शादीशुदा था बॉयफ्रेंड
मौजूदा जानकारी के हिसाब से बॉयफ्रेंड का नाम शुभम नायडू उम्र २८ साल बताई जा रही है, जो शादीशुदा है और उसकी एक बच्ची है, वहीँ गर्लफ्रेंड का नाम निशा उर्फ़ प्रतीक्षा उम्र २२ साल है, दोनों बिलासपुर के रहने वाले हैं
क्या है पूरा मामला
दरअसल, मंगलवार देर रात शुभम ने निशा के गले में चाक़ू घोंप दिया जिस से वह गंभीर रूप से घायल हो गयी, जिसका बाद शुभम ने चाक़ू से अपना गाला काट दिया और उसकी मौके पर हे मौत हो गयी।
वीडियो कॉल ने बचाई जान
बता दें, घटना के बाद गंभीर रूप से घायल गर्लफ्रेंड ने किसी तरह वीडियो कॉल पर पुलिस और परिजनों को मामले की सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंकर मामला संभाला।
यह भी पढ़ें: Optical Illusion Quiz: तस्वीर में कहीं गुम हो गई है गाजर, 10 सेकंड में खोजने वाला कहलाएगा जीनियस
जांच जारी है
पुलिस के मुताबिक़, पहले देखने पर मामला प्रेम प्रसंग का मालूम पड़ता है, फिलहाल मामले की जांच जारी है और युवती को बिलासपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया है जहाँ उसका इलाज जारी है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us