Advertisment

जेल से बाहर निकले कवासी लखमा: स्वागत करने पहुंचे पत्नी और बेटे, शराब घोटाला मामले में मिली राहत

Kawasi Lakhma Bail: छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ, लम्बे समय से जेल में बंद कवासी लखमा जेल से रिहा हो गए, मौके पर लखमा के सार्थक और पत्नी और बेटे स्वागत करने पहुंचे। लम्बे समय से बहुचर्चित शराब मामले में थे जेल में बंद

author-image
Shantanu Singh
afdssssssssssssssssssssssssss

Kawasi Lakhma Bail: छत्तीसगढ़ से एक बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। बहुचर्चित शराब घोटाले से जुड़े मामले में लंबे समय से जेल में बंद वरिष्ठ आदिवासी नेता और पूर्व मंत्री कवासी लखमा को रिहा कर दिया गया है। जेल से बाहर आते ही उनके समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। रिहाई के मौके पर उनकी पत्नी और बेटा भी मौजूद रहे, जिन्होंने जेल परिसर के बाहर उनका स्वागत किया।

Advertisment

बता दें, कि कवासी लखमा शराब घोटाले से जुड़े एक मामले में न्यायिक हिरासत में थे और यह मामला लंबे समय से प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ था। उनकी रिहाई को लेकर राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है। फिलहाल लखमा की रिहाई के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर बनी हुई है।

cxz

Kawasi Lakhma cg kawasi lakhma news Excise Minister Kawasi Lakhma ED interrogation Kawasi Lakhma chhattisgarh minister kawasi lakhma Kawasi Lakhma Bail News
Advertisment
चैनल से जुड़ें