भोपाल में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: किसान महाचौपाल में हुंकार भरेंगे राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे, किसानों से करेंगे संवाद

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भोपाल के जवाहर चौक पर 'किसान महाचौपाल' को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में 50 हजार लोगों के जुटने का दावा है, जहाँ राहुल गांधी डेढ़ घंटे तक किसानों से संवाद करेंगे।

bhopal kisan maha chaupal rahul gandhi mallikarjun kharge

Bhopal Kisan Maha Chaupal Rahul Gandhi: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार को बड़ा सियासी शक्ति प्रदर्शन होने जा रहा है। कांग्रेस की महत्वाकांक्षी किसान महाचौपाल में शामिल होने के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भोपाल आ रहे हैं। जवाहर चौक (अटल पथ) पर आयोजित होने वाली इस चौपाल के जरिए कांग्रेस सीधे किसानों से जुड़कर उनकी समस्याओं पर चर्चा करेगी और आगामी चुनावों के लिए अपनी जमीन मजबूत करेगी। वहीं आयोजन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

किसानों से संवाद करेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस पार्टी आज (मंगलवार) को भोपाल के जवाहर चौक पर अपनी ताकत दिखाने जा रही है। यहां कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे, जो मंच से किसान महाचौपाल को संबोधित करेंगे। जानकारी के मुताबिक, मल्लिकार्जुन खड़गे दोपहर 12 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लेंगे, जबकि राहुल गांधी दोपहर 1 बजे भोपाल एयरपोर्ट लैंड करेंगे। इस कार्यक्रम में 50 हजार लोगों के जुटने का दावा है, जहाँ राहुल गांधी डेढ़ घंटे तक किसानों से संवाद करेंगे। साथ ही वे किसानों से उनकी समस्याओं और समाधान पर चर्चा करेंगे।

राहुल गांधी का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

राहुल गांधी के दौरे का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला है... 

  • दोपहर 12:00 बजे: दिल्ली से भोपाल के लिए रवानगी।
  • दोपहर 01:00 बजे: भोपाल एयरपोर्ट पर आगमन।
  • दोपहर 01:30 बजे: एयरपोर्ट से जवाहर चौक (अटल पथ) के लिए प्रस्थान।
  • दोपहर 02:00 बजे: किसान महाचौपाल में शामिल होंगे और संवाद शुरू करेंगे।
  • दोपहर 03:30 बजे: कार्यक्रम समापन के बाद एयरपोर्ट के लिए रवानगी।
  • शाम 04:15 बजे: भोपाल से वापस दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।

50 हजार लोगों के शामिल होने का दावा

प्रशासन ने इस महाचौपाल के लिए जवाहर चौक अटल पथ पर अनुमति दी है, जहाँ दो विशाल डोम तैयार किए गए हैं। मुख्य मंच इतना भव्य है कि उस पर करीब 250 नेताओं के बैठने की क्षमता है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दावा किया है कि इस चौपाल में प्रदेश भर से करीब 50 हजार किसान और कार्यकर्ता जुटेंगे।

ये खबर भी पढ़ें... AI समिट विवाद: ग्वालियर के यूथ कांग्रेस नेता को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, परिवार थाने-थाने भटक रहा, पिता बोले- घर में घुसकर मारे थप्पड़!

मंच पर दिग्गज नेताओं का जमावड़ा

भोपाल के इस भव्य मंच पर कांग्रेस की राष्ट्रीय और प्रादेशिक लीडरशिप एक साथ नज़र आएगी। मुख्य अतिथि के रूप में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ जयराम रमेश और पवन खेड़ा जैसे राष्ट्रीय चेहरे मौजूद रहेंगे। वहीं, प्रदेश की कमान संभाल रहे प्रभारी हरीश चौधरी, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी मंच की शोभा बढ़ाएंगे। इनके अलावा कांग्रेस विधायक और जिला अध्यक्षों को भी मंच पर स्थान दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें... रीवा SP का बड़ा एक्शन: मनगवां TI गजेंद्र धाकड़ और दो आरक्षक सस्पेंड, NDPS केस में गड़बड़ी के आरोप में कार्रवाई, विभाग में मचा हड़कंप

ये खबर भी पढ़ें...  गिद्ध संरक्षण की दिशा में बड़ी पहल: सीएम मोहन यादव ने हलाली डैम में प्राकृतिक आवास में छोड़े 5 दुर्लभ गिद्ध, हाई-टेक सिस्टम से होगी सुरक्षा

ये खबर भी पढ़ें...  इंदौर के भागीरथपुरा में फिर मचा हड़कंप: बर्थडे पार्टी में दाल-बाफले खाते ही बीमार हुए 30 से ज्यादा मेहमान, 4 अस्पताल में भर्ती

Rahul Gandhi Bhopal Visit, Mallikarjun Kharge Bhopal Visit, MP news, Kisan Maha Chaupal Bhopal, MP Congress, Jitu Patwari, Umang Singhar, bhopal news

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article