Advertisment

भोपाल किन्नर जिहाद: महाशिवरात्रि पर किन्नर शंकराचार्य का पट्टाभिषेक, 200 से अधिक ट्रांसजेंडर्स की घर वापसी, 10 महामंडलेश्वरों की होगी घोषणा

भोपाल में किन्नर जिहाद मामला गर्माया हुआ है। राजस्थान से श्री महंत किन्नर अखाड़ा की धैर्यराज नंद गिरी यहां आ चुकी हैं। किन्नर अखाड़ा के संस्थापक अजय दास त्यागी ने कहा, महाशिवरात्रि पर किन्नर शंकराचार्य का पट्टाभिषेक व 200 ट्रांसजेंडर्स की घर वापसी होगी

author-image
BP Shrivastava
Bhopal Kinner Akhada Controversy

Bhopal Kinner Akhada Controversy: राजधानी भोपाल में किन्नर जिहाद का मामला गर्माया हुआ है। इसी बीच राजस्थान से श्री महंत किन्नर अखाड़ा की धैर्यराज नंद गिरी के भोपाल आ चुकी हैं। वहीं भोपाल किन्नर अखाड़े के संस्थापक अजय दास त्यागी ने ऐलान किया है कि महाशिवरात्रि पर देश के पहले किन्नर शंकराचार्य का पट्टाभिषेक समारोह आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर 10 किन्नर महामंडलेश्वरों की भी घोषणा होगी। साथ ही 200 से अधिक धर्मांतरित किन्नरों की घर वापसी कराई जाएगी।

Advertisment

इससे पहले धैर्यराज नंद गिरी ने किन्नर अखाड़ा के संस्थापक अजय दास त्यागी पर किन्नर समाज के शोषण और ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि भोपाल के कई किन्नरों ने उन्हें इसकी जानकारी दी है और उनके पास कथित तौर पर सबूत और कॉल रिकॉर्डिंग भी मौजूद हैं।

धैर्यराज नंद गिरी ने कहा कि समाज को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है और किन्नरों को आपसी विवाद में उलझाकर आर्थिक लाभ उठाया जा रहा है। उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों से मामले की जांच की मांग की है।

किन्नर समाज दो गुटों में बंटा !

दूसरी ओर, अजय दास त्यागी को किन्नर काजल ठाकुर का समर्थन मिला है। इस विवाद को लेकर किन्नर समाज दो धड़ों में बंटता नजर आ रहा है।

Advertisment

धैर्यराज नंद गिरी ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोगों द्वारा फर्जी तरीके से किन्नर अखाड़े के नाम पर रसीदें काटकर धन उगाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि समाज की छवि पर आंच न आए।

फिलहाल इस पूरे विवाद को लेकर किन्नर समाज में बैठकों का दौर जारी है। वहीं प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

 ये भी पढ़ें: सिवनी में पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार: जमीन सीमांकन के नाम पर मांगे थे 6 हजार रुपए

Advertisment

महाशिवरात्रि पर किन्नर शंकराचार्य का पट्टाभिषेक

भोपाल किन्नर अखाड़े के संस्थापक अजय दास त्यागी ने ऐलान किया है कि महाशिवरात्रि पर देश के पहले किन्नर शंकराचार्य का पट्टाभिषेक समारोह आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर 10 किन्नर महामंडलेश्वरों की भी घोषणा होगी। साथ ही 200 से अधिक धर्मांतरित किन्नरों की घर वापसी कराई जाएगी।

'किन्नर जिहाद' और धर्मांतरण रोकने के लिए धर्माचार्यों की नियुक्ति की जाएगी। यह भी बताया कि राजस्थान के पुष्कर पीठ का चयन देश के पहले किन्नर शंकराचार्य के लिया किया गया।

ये भी पढ़ें: ट्रेड यूनियंस की देशव्यापी हड़ताल: MP में भी बैंक, बीमा, BSNL और डाक विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर

Advertisment

Bhopal Kinner Akhada Controversy
Advertisment
चैनल से जुड़ें