Advertisment

सिवनी में पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार: जमीन सीमांकन के नाम पर मांगे थे 6 हजार रुपए

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में जमीन सीमांकन के नाम पर रिश्वत मांगने वाले पटवारी को लोकायुक्त पुलिस टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गुरुवार, 12 फरवरी को आरोपी पटवारी 6 हजार रुपए की घूस लेते हुए पकड़ा गया।

author-image
BP Shrivastava
Seoni Patwari Rishwat Case

Seoni Patwari Rishwat Case: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में जमीन सीमांकन के नाम पर रिश्वत मांगने वाले पटवारी को लोकायुक्त पुलिस टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गुरुवार, 12 फरवरी को आरोपी पटवारी 6 हजार रुपए की घूस लेते हुए पकड़ा गया।

Advertisment

तहसील ऑफिस में ही पकड़ाया पटवारी

पटवारी महेंद्र बिसेन (51) को पटवारी हल्का नंबर 81-82 धपारा, तहसील बरघाट, को 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते उसके ऑफिस, राजस्व निरीक्षक मंडल धपारा से पकड़ा गया। 
शिकायतकर्ता भगतराम खरे निवासी बोरीखुर्द तहसील बरघाट जिला सिवनी ने लोकायुक्त पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

जानकारी के अनुसार, आवेदक की पत्नी बैगीन बाई खरे को उनकी माता द्वारा ग्राम पंचायत धपारा स्थित खसरा नंबर 627 में से 1/5 हिस्सा दिया गया था। भूमि के सीमांकन के बाद पावती देने के एवज में पटवारी ने 6 हजार रुपए की मांग की थी। जिसकी शिकायत पीड़ित ने लोकायुक्त पुलिस में की थी।

सत्यापन के बाद कार्रवाई

सत्यापन के बाद लोकायुक्त पुलिस टीम ने योजना के अनुसार आरोपी पटवारी को रिश्वत लेते हुए दबोचा लिया। इसके बाद आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा 7, 13 (1) (B) एवं 13 (2) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 

Advertisment

ट्रैप टीम में ये अफसर शामिल

ट्रैप दल में इंस्पेक्टर जितेंद्र यादव, बृजमोहन सिंह नरवरिया सहित लोकायुक्त पुलिस जबलपुर की टीम शामिल रही।

ये भी पढ़ें:  इंदौर में ASI को अनिवार्य सेवानिवृत्ति: करप्शन केस के बाद विभागीय कार्रवाई, खजराना थाने में पदस्थ था एएसआई

Seoni Patwari Rishwat Case
Advertisment
चैनल से जुड़ें