
MP Bank Bima Strike: श्रमिक कानून लागू करने समेत कई मांगों को लेकर केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने गुरुवार, 12 फरवरी को अखिल भारतीय आम हड़ताल का ऐलान किया है। इसका असर मध्य प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। सरकारी-प्राइवेट बैंक, बीएसएनएल, बीमा और डाक समेत केंद्रीय ऑफिसों के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। हालांकि, रेल परिवहन और स्कूल-कॉलेजों पर इसका कोई असर होगा।
ट्रेड यूनियन के संयुक्त मोर्चे - आईएनटीयूसी, एआईटीयूसी, एचएमएस, सीटू, एआईयूटीयूसी, AIBEA ,AIBOA ,BEFI, सेवा, बैंक, बीमा, केंद्रीय कर्मचारी, बीएसएनएल के संगठन हड़ताल में पूरी तरह से शामिल हो रहे हैं।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/12/mp-bank-bima-strike-2026-02-12-18-05-50.jpg)
भोपाल में होशंगाबाद रोड स्थित डाक भवन के सामने सभी कर्मचारी इकट्ठा होकर हड़ताल का समर्थन करेंगे। इससे पहले रैली और आमसभा भी करेंगे।
भोपाल में हड़ताल के दौरान की तस्वीरें
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/12/bank-strike-2026-02-12-12-37-40.jpg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/12/bank2-2026-02-12-08-39-16.jpg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/12/mp-bank-bina-strike-2026-02-12-08-47-36.jpeg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/12/bank3-2026-02-12-08-39-30.jpg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/12/bank4-2026-02-12-08-39-44.jpg)
बैंक की 6 हजार से ज्यादा शाखाओं में भी असर
मध्य प्रदेश बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन के को-ऑर्डिनेटर वीके शर्मा ने बताया, हड़ताल में सरकारी के साथ प्राइवेट बैंक भी शामिल होंगे। इस हड़ताल का ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन एवं बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया ने भी समर्थन किया है। इसके चलते एमपी की सरकारी और प्राइवेट बैंकों की 6 हजार से अधिक बैंक शाखाओं पर असर पड़ेगा। ज्यादातर में क्लियरिंग स्टॉफ की कमी रहेगी। इससे कामकाज भी बंद जैसा ही रहेगा। भारतीय स्टेट बैंक यूनियन ने हड़ताल का समर्थन किया है, लेकिन वह सीधे तौर पर हड़ताल में शामिल नहीं होगा।
बीमा कर्मचारी भी हड़ताल पर
हड़ताल में बीमा कर्मचारी भी शामिल हो रहे हैं। इससे भारतीय जीवन बीमा निगम के काम-काज पर असर पड़ेगा। वहीं, बीएसएनएल-डाक विभाग में भी कर्मचारी हड़ताल रहेंगे।
हड़ताल का स्कूल-कॉलेजों पर कोई असर नहीं
यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि स्कूल-कॉलेज पर बंद का असर नहीं होगा। न ही बाजार बंद का भोपाल समेत प्रदेश में स्थानीय स्तर पर कोई आह्वान किया गया है। ट्रांसपोर्ट कारोबार पर असर जरूर पड़ सकता है, क्योंकि एमपी से पूरे देश में ट्रांसपोर्ट का कारोबार होता है।
देशभर में 25 करोड़ से ज्यादा कामगार हड़ताल पर
केंद्र सरकार की जन एवं श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ देशभर के दस केंद्रीय श्रमिक संगठनों एवं सौ से अधिक स्वतंत्र ट्रेड यूनियंस के आह्वान पर देशभर के 25 करोड़ से ज्यादा कामगार, कर्मचारी, अधिकारी गुरुवार, 12 फरवरी आम हड़ताल में भाग लेंगे।
इन विभागों के कर्मचारी हड़ताल में शामिल
इस हड़ताल में बैंक, बीमा, केंद्र , बीएसएनएल , पोस्टल, आयकर, आंगनवाड़ी, आशा कर्मी, मध्यान भोजन कर्मी, खेतिहर मजदूर, किसान संघ, पेंशनर्स, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव, हम्माल मजदूर सभा आदि से संबंधित यूनियंस के साथ-साथ इंटक, एटक, एचएमएस, सीटू, एआईयूटीयूसी, सेवा समेत दस केंद्रीय श्रमिक संगठनों एवं अन्य संस्थानों मैं कार्यरत ट्रेड यूनियंस के सदस्य भाग लेंगे। कई संगठनों / संस्थानों की यूनियंस ने हड़ताल को नैतिक समर्थन प्रदान किया है। वे हड़ताल के प्रदर्शन और सभाओं में भाग लेंगे।
भोपाल में मशाल प्रदर्शन
हड़ताल की पूर्व संध्या पर 11 फरवरी की शाम को इंदिरा प्रेस कांप्लेक्स भोपाल स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के सामने हड़ताली संगठनों से जुड़े सैकड़ों मजदूर, कामगार, कर्मचारी और अधिकारी अपने-अपने संगठनों के झंडा, बैनर, प्ले कार्ड्स के साथ एकत्रित हुए।
इन यूनियन नेताओं ने किया संबोधित
उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में और केंद्र सरकार की जन एवं श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर प्रभावी मशाल प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के पश्चात सभा का आयोजन किया जैसे विभिन्न श्रमिक संगठनों के नेताओं वीके शर्मा, शिव शंकर मौर्या , प्रमोद प्रधान,पूषण भट्टाचार्य, विनोद लोगरिया, संजय मिश्रा,दीपक रत्न शर्मा, एस सी जैन, ओपी डोंगरीवाल आदि ने संबोधित किया।
ये भी पढ़ें: इंदौर में ASI को अनिवार्य सेवानिवृत्ति: करप्शन केस के बाद विभागीय कार्रवाई, खजराना थाने में पदस्थ था एएसआई
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us