Advertisment

भोपाल के निजी हॉस्पिटल में तोड़फोड़: युवक की मौत पर भड़के परिजन, पुलिस पर बरसाए पत्थर, लाठी-डंडों से लैस भीड़ ने किया हंगामा, कई लोग घायल

भोपाल के लक्ष्मी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर तोड़फोड़ की। मौके पर पहुंची पुलिस पर भीड़ ने पथराव कर दिया, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस ने 24 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।

author-image
Vikram Jain
bhopal hospital vandalism police attack patient death protest crime news zvj

Bhopal Hospital Vandalism: राजधानी भोपाल के आनंद नगर स्थित लक्ष्मी अस्पताल में बुधवार सुबह एक युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर को जमकर हंगामा कर दिया। डॉक्टरों और प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिवार ने न केवल अस्पताल में तोड़फोड़ की, बल्कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी पथराव कर दिया। इस हमले में एक पुलिसकर्मी के सिर में गंभीर चोट आई है। जबकि तीन अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले में 24 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है।

Advertisment

भोपाल के लक्ष्मी हॉस्पिटल में बवाल

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र अंतर्गत आनंद नगर में बुधवार सुबह भारी तनाव फैल गया। लक्ष्मी हॉस्पिटल में भर्ती एक युवक, लक्ष्मण वंशकार (निवासी आदमपुर छावनी), की इलाज के दौरान मौत हो गई। लक्ष्मण को पेट की गंभीर समस्या के चलते बीती रात भर्ती कराया गया था। सुबह जैसे ही मौत की खबर मिली, अस्पताल परिसर में चीख-पुकार और गुस्से का माहौल बन गया।

अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने इलाज में घोर लापरवाही बरती। जब गुस्साए लोग इलाज करने वाले डॉक्टर से जवाब मांगने पहुंचे, तो स्टाफ ने उनके मौजूद न होने की बात कही। देखते ही देखते परिजन और उनके परिचित लोगों का गुस्सा भड़क गया। लोगों ने लाठी-डंडों से लैस होकर अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। लगभग एक घंटे तक हंगामा चलते रहा।

ये खबर भी पढ़ें... AIIMS भोपाल में घूसखोरी का बड़ा खेल: डिप्टी डायरेक्टर डीए केस में CBI को कोर्ट की फटकार, 87% ज्यादा संपत्ति को 'माइनस' दिखाने पर उठे सवाल

Advertisment

भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव

स्थिति बिगड़ती देख अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को बुलाया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों को शांत करने का प्रयास किया। पुलिस ने आश्वासन दिया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा और रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। लेकिन भीड़ तुरंत डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गई। इसी दौरान कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव इतना अचानक और तेज था कि पुलिसकर्मियों को संभलने का मौका नहीं मिला। एक जवान के सिर में पत्थर लगने से वह लहूलुहान हो गया, जबकि तीन अन्य को चोटें आईं।

ये खबर भी पढ़ें... लखनादौन नगर परिषद में बड़ा घोटाला: नपाध्यक्ष और 2 पूर्व CMO समेत 23 पर FIR, EOW की कार्रवाई; नियमों की धज्जियां उड़ाकर बांट दी सरकारी दुकानें

ये खबर भी पढ़ें... ग्वालियर में स्पा सेंटर की आड़ में 'गंदा खेल': पुलिस ने मारा छापा, कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां, संचालक समेत 5 गिरफ्तार

Advertisment

भारी बल तैनात, 24 से ज्यादा हिरासत में

बिगड़ते हालात को देखते हुए आसपास के दो अन्य थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा। हंगामे और पथराव के आरोप में 24 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पिपलानी थाने भेजा गया है। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में है।

परिजनों का कहना है कि लक्ष्मण की जान बचाई जा सकती थी, लेकिन समय पर सही इलाज नहीं मिला। वे अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने अस्पताल में तोड़फोड़ और पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। युवक की मौत के मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें... रेलवे भर्ती में फर्जीवाड़ा: गूगल से बनाई मिक्स फोटो और पा ली नौकरी; CBI ने बिहार के 2 शातिर जालसाजों को दबोचा, जबलपुर मंडल में ऐसे खुली पोल

Advertisment

Bhopal News, Laxmi Hospital Vandalism, Police Attack Bhopal, Patient Death Protest, Anand Nagar Bhopal News, Bhopal Crime news, Bhopal police  Laxmi Hospital Vandalism bhopal | bhopal police attack 

bhopal police Bhopal Crime News Patient Death Protest bhopal police attack Police attack Laxmi Hospital Vandalism bhopal bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें