Advertisment

भोपाल में फर्जी पुलिस का पर्दाफाश: नशा कारोबार में फंसाने की धमकी देने वाले 4 लुटेरे गिरफ्तार, 2 फरार, ट्रेवल्स व्यवसाय से जुड़े हैं आरोपी

Bhopal Fake Police Robbery Kidnapping Video Viral: भोपाल के हबीबगंज स्थित पॉश इलाके के एक फ्लैट में लूट और अपहरण करने वाले फर्जी पुलिस का पर्दाफाश हो गया है। हबीबगंज थाना पुलिस ने गैंग के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

author-image
sanjay warude
Bhopal Fake Police Robbery Kidnapping Video Viral

Bhopal Fake Police Robbery Kidnapping Video Viral: भोपाल के हबीबगंज स्थित पॉश इलाके के एक फ्लैट में लूट और अपहरण करने वाले फर्जी पुलिस का पर्दाफाश हो गया है।
 
हबीबगंज थाना पुलिस ने गैंग के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि गैंग के दो अन्य आरोपी अब भी फरार चल रहे हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ट्रेवल्स व्यवसाय से जुड़े हुए हैं।

Advertisment

पुलिस वर्दी पहन वॉकी-टॉकी के साथ आए थे आरोपी

हबीबगंज निवासी पीड़ित राहुल गुप्ता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि बुधवार, 14 जनवरी 2026 की रात मेरे फ्लैट में  5 से 6 युवक जबरन दाखिल हुए और खुद को पुलिसकर्मी बताकर नशे के कारोबार (NDPS एक्ट) में फंसाने की धमकी दी। आरोपी पुलिस वर्दी पहनकर वॉकी-टॉकी के साथ आए थे। सभी ने पुलिसिया रौब दिखाते हुए मारपीट कर गिरफ्तारी की धमकी देकर घर से नकद 40 हजार रुपए, कीमती घड़ियां, मोबाइल फोन लूट लिए।

परिचित को कॉल कर मंगवाई फिरौती की रकम

आरोपी मुझे और परिवार के सदस्यों को जबरन दो अलग-अलग वाहनों में बैठाकर मिसरोद के आगे टोल बायपास रोड की तरफ लेकर पहुंचे। अपहरण के दौरान आरोपियों ने दबाव बनाकर फिरौती की रकम मांगने लगे। जान बचाने के लिए मैंने अपने एक परिचित को कॉल कर पूरी जानकारी और पैसे के इंतजाम करने को कहा।

ये भी पढ़ें: लाड़ली बहना योजना: MP की 1.25 करोड़ बहनों के खातों में ₹1836Cr ट्रांसफर, पिपरिया-नर्मदापुरम 4-लेन, सुहागपुर में सरकारी कॉलेज का ऐलान

Advertisment

पकड़े जाने के डर से आरोपी मोबाइल लेकर फरार

पीड़ित का रिश्तेदार मौके पर पहुंचा और उसने फर्जी पुलिसकर्मियों से उनकी पहचान और पोस्टिंग के बारे में तीखे सवाल किए तो, आरोपी घबराकर वहां से फरार हो गए। पीड़ित राहुल गुप्ता के मुताबिक, पोल खुलने के डर से आरोपी हमारे मोबाइल लेकर चले गए। जिसके बाद हमने किसी तरह आपातकालीन नंबर पर कॉल किया और हबीबगंज थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। 

पुलिस को जांच में सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध

शिकायत के बाद हबीबगंज थाना प्रभारी संजीय चौकसे की टीम ने तत्काल सर्चिंग शुरू की दी। जांच में पुलिस को हबीबगंज स्थित इलाके के अपार्टमेंट के CCTV फुटेज मिले, जिनमें संदिग्ध युवक और वाहन नजर आए। 24 घंटे में पहचान कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें:MP IPS सर्विस मीट 2026: पुलिस विभाग में 12 साल बाद DSP, ASP के प्रमोशन, CM मोहन यादव ने कहा- मध्यप्रदेश में ड्राइवरों की भी भर्ती करेंगे

Advertisment
Bhopal Fake Police Robbery Kidnapping Video Vira Bhopal Fake Police Robbery Video Vira Bhopal Fake Police Kidnapping Video Vira
Advertisment
चैनल से जुड़ें