Advertisment

लाड़ली बहना योजना: MP की 1.25 करोड़ बहनों के खातों में ₹1836Cr ट्रांसफर, पिपरिया-नर्मदापुरम 4-लेन, सुहागपुर में सरकारी कॉलेज का ऐलान

Ladli Behna Yojana 16 January 2026: नर्मदापुरम के माखन नगर में आयोजित सम्मेलन से मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से प्रदेश की लाड़ली बहनों के खातों में 1500 रुपए की 32वीं किस्त की राशि ट्रांसफर की।

author-image
sanjay warude
Ladli Behna Yojana 16 January 2026

Ladli Behna Yojana 16 January 2026: नर्मदापुरम के माखन नगर में आयोजित सम्मेलन से मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से प्रदेश की लाड़ली बहनों के खातों में 1500 रुपए की 32वीं किस्त की राशि ट्रांसफर की।

Advertisment

शुक्रवार, 16 जनवरी 2026 शाम 4.48 बजे प्रदेश भर की 1 करोड़ 25 लाख लाड़ली बहनों को लाभ मिला हैं। इस 32वीं किस्त में करीब 1836 करोड़ रुपए से अधिक राशि बहनों के खातों में राशि भेजी गई हैं। 29 लाख बहनों को गैस सिलेंडर रीफिलिंग के लिए 90 करोड़ से अधिक राशि ट्रांसफर की। इसके अलावा 206 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। इस अवसर पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी, विधायक विजय पाल सिंह, राज्यसभा सांसद माया नरोलिया, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचोरी, विधायक ठाकुर दास नागवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष राधा सुधीर पटेल, जनपद अध्यक्ष सावित्री बाई सहित अन्य मौजूद रहे।

बागरा-साखा-होज सिंचाई योजना की घोषणा की

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने साल 2023-24 से पेंडिंग पिपरिया-नर्मदापुरा-बनखेड़ी फोर-लेन निर्माण, 42 हजार हैक्टेयर की बागरा-साखा-होज सिंचाई परियोजना, पिपरिया के सुहागपुर में 30 गांव 6 हजार हेक्टेयर की 128 करोड़ 71 लाख की योजना, 122 करोड़ की लागत के ग्राम मरोड़ा-माखन नगर तक पुल निर्माण का ऐलान करता हूं।

ये भी पढ़ें:MP IPS सर्विस मीट 2026: पुलिस विभाग में 12 साल बाद DSP, ASP के प्रमोशन, CM मोहन यादव ने कहा- मध्यप्रदेश में ड्राइवरों की भी भर्ती करेंगे

Advertisment

महाराष्ट्र में कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो रहा है

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा- कांग्रेस के लोगों की मती मारी गई है। झूठ बोलकर हिमाचल और कनार्टक में सरकार बनाई। जाने क्या—क्या देने की बात कर दी, दोनों मुख्यमंत्री ने भरी सभा में बोला कि, भैया चुनाव के पहले जो बोद दिया, बोल दिया, हमारे पास तो पैसा ही नहीं, ये राहुल गांधी की पार्टी के मुख्यमंत्री हैं। आज पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में फिर इनका का सुपड़ा साफ हो रहा है।

बहनों के खातों में अब तक इतनी राशि पहुंची

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 से की गई थी। योजना के अंतर्गत माह नवंबर 2025 से राशि में 250 रुपये की बढ़ोतरी गई है। जून 2023 से दिसंबर 2025 की अवधि में कुल 48 हजार 632 करोड़ 70 लाख की राशि बहनों के खातों में दी जा चुकी हैं। जनवरी 2024 से दिसंबर 2025 के दौरान 38 हजार 635 करोड़ 89 लाख रुपए ट्रांसफर की गई हैं।

ये भी पढ़ें:MP पंचायत सचिव महासम्मेलन: सेवा उम्र सीमा 62 वर्ष और विशेष भत्ते का ऐलान, CM मोहन यादव ने कहा-सातवें वेतनमान का आदेश, संविलियन कमेटी बनाएंगे

Advertisment
narmadapuram ladli behna yojana narmadapuram news CM Mohan Yadav Narmadapuram News in Hindi cm ladli behna yojana Ladli Behna Yojana 16 January 2026 32nd installment Ladli Behna Yojana
Advertisment
चैनल से जुड़ें