Advertisment

भोपाल से धनबाद-चोपन के लिए चलेंगी 2 नई ट्रेनें: एमपी को उत्तर प्रदेश और बिहार से जोड़ेंगी, 25 हजार यात्रियों को मिलेगी सुविधा

भोपाल के यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। रेल मंत्रालय ने भोपाल को उत्तर प्रदेश और बिहार से जोड़ने वाली दो नई ट्रेनों को शुरू करने की मंजूरी दे दी है। इन ट्रेनों के संचालन से 25000 से ज्यादा यात्रियों को दोनों स्थानों पर आवागमन में सुविधा होगी।

author-image
BP Shrivastava
Bhopal Dhanbad New Trains

Bhopal Dhanbad New Trains: भोपाल के यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। रेल मंत्रालय ने भोपाल को उत्तर प्रदेश और बिहार से जोड़ने वाली दो नई ट्रेनों को शुरू करने की मंजूरी दे दी है। ये ट्रेनें जनवरी 2026 से प्रारंभ होंगी।
रेल मंत्रालय द्वारा इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कार दिया गया है। इन ट्रेनों के शुरू होने से मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड और निसार के बीच रेल संपर्क और अधिक मजबूत होगा। इन ट्रेनों के संचालन से 25000 से ज्यादा यात्रियों को दोनों स्थानों पर आवागमन में सुविधा होगी।

Advertisment

हफ्त में 3 दिन होगा ट्रेनों का संचालन

11631/11632 भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस

पहली ट्रेन 11631/11632 भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस होगी। यह ट्रेन भोपाल से धनबाद के बीच चलेगी और हफ्ते में तीन दिन संचालित की जाएगी। भोपाल से यह ट्रेन सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार को चलेगी, जबकि धनबाद से रविवार, बुधवार और शनिवार को भोपाल लौटेगी। भोपाल से यह ट्रेन सुबह 7 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:20 बजे धनबाद पहुंचेगी। वापसी में धनबाद से रात 8:30 बजे चलकर अगली रात 8:55 बजे भोपाल आएगी। इस ट्रेन के प्रमुख स्टॉपेज विदिशा, गंजबासौदा, मीना, सागर, दमोह, कटनी मुरवारा, व्योहारी, सिंगरौली, चोपन, रेणुकूट, नगरठंतरी डाल्टनगंज, बरवाडीह, लातेहार, रांची रोड, बोकारो थर्मल व चंद्रपुरा होंगे।

11633/11634 भोपाल-चोपन एक्सप्रेस

 दूसरी ट्रेन 11633/11634 भोपाल-चोपन एक्सप्रेस होगी। यह ट्रेन भोपाल से चोपन के बीच चलाई जाएगी। भोपाल से यह ट्रेन रविवार को और चोपन से सोमवार को चलेगी। भोपाल से रात 8:55 बजे चलकर यह ट्रेन अगले दिन सुबह 8:35 बजे चोपन पहुंचेगी। वापसी में चोपन से सुबह 7 बजे चलकर शाम 7:20 बजे भोपाल आएगी।

ये भी पढ़ें:मध्य प्रदेश में घना कोहरा: सभी जिलों में कड़ाके की ठंड और शीतलहर, शहडोल का कल्याणपुर सबसे ठंडा, पांच दिन स्कूलों की छुट्टी

Advertisment

भोपाल-चोपन एक्सप्रेस के प्रमुख स्टॉपेज

विदिशा, गंजबासौदा, मीना, सागर, दमोह, कटनी मुल्वारा, म्योहारी, सिंगरौली, कनैला रोड, मिचाधुरी और ओबरा डैम होंगे।
रेलवे के मुताबिक दोनों ट्रेनों का रखरखाव भोपाल में किया जाएगा और इनका रेक भोकल-निजामुद्दीन एफ्सप्रेस के साथ इंटीग्रेट खेगा। ट्रेनें जल्द ही यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू की जाएंगी। इनई ट्रेनों के शुरू होने से भोपाल सहित आसपास के क्षेत्रों के मात्रियों को उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार की याच में बड़ी सुविधा।

ये भी पढ़ें:  IPS वीके ‌मिश्रा का केंद्र में डेपुटेशन: केंद्रीय गृह मंत्रालय में प्रतिनियुक्ति, डायरेक्टर होम‌ की जिम्मेदारी संभालेंगे

Bhopal Dhanbad New Trains
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें