/bansal-news/media/media_files/2026/02/27/bhopal-conversion-case-update-2026-02-27-11-04-45.webp)
Bhopal Dharmantaran Gang Case Update: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में धर्मांतरण गैंग चलाने वाली दो बहनों, अमरीन और आफरीन के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गिरफ्तारी के बाद अब जांच का दायरा गुजरात तक फैल गया है। पुलिस ने न केवल आरोपियों के मोबाइल डेटा को डिकोड करने के लिए साइबर क्राइम को भेजा है, बल्कि मामले में शामिल अन्य फरार चेहरों की गिरफ्तारी के लिए भी घेराबंदी तेज कर दी है। अब इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस जांच में 6 युवतियों के शोषण की पुष्टि हुई है।
6 युवतियों के शोषण की पुष्टि
पुलिस की अब तक की पूछताछ और जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। यह मामला सिर्फ दो पीड़ितों तक सीमित नहीं है, बल्कि अब तक कम से कम 5 से 6 युवतियों के शारीरिक और मानसिक शोषण की पुष्टि हो चुकी है। इन युवतियों को भी इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती कर जाल में फंसाया गया था और बाद में नशीले पदार्थ देकर उनके वीडियो बनाकर धर्मांतरण के लिए मजबूर किया गया। ये बहनें गरीब लड़कियों को टारगेट करती थीं।
साइबर सेल खोलेगी 'डिजिटल राज'
पुलिस ने दोनों बहनें अमरीन और आफरीन के पास से बरामद मोबाइल फोन को साइबर क्राइम ब्रांच के पास भेज दिया है। जांच अधिकारियों का मानना है कि इन मोबाइलों में कई हाई-प्रोफाइल रईसजादों के नंबर, वॉट्सऐप चैट और आपत्तिजनक वीडियो हो सकते हैं, जिनका इस्तेमाल लड़कियों को ब्लैकमेल करने के लिए किया जाता था।
ये खबर भी पढ़ें... भोपाल में धर्मांतरण गैंग का खुलासा: दो बहनें गरीब लड़कियों को करती थीं टारगेट, हाई प्रोफाइल पार्टीज में अमीरजादों के पास छोड़तीं, गुजरात कनेक्शन आया सामने
फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी
इस गैंग के अन्य सदस्य यासिर, बिलाल, चानू और संजना उर्फ जन्नत फिलहाल फरार हैं। पुलिस ने इनकी धरपकड़ के लिए कई टीमें गठित की हैं। 'जन्नत' नाम की युवती की भूमिका इस गिरोह में लड़कियों को 'ग्रूम' करने और उन्हें धर्मांतरण के लिए तैयार करने की बताई जा रही है।
वोल्वो कार और गुजरात लिंक
जब्त की गई गुजरात पासिंग की वोल्वो कार इस बात का सबूत है कि इस गिरोह के तार अंतरराज्यीय स्तर पर जुड़े हैं। पुलिस यह पता लगा रही है कि भोपाल से लड़कियों को अहमदाबाद और किन-किन शहरों में भेजा जाता था और इस रैकेट के पीछे कौन सा बड़ा 'सिंडिकेट' काम कर रहा है।
ये खबर भी पढ़ें... बॉयफ्रेंड बनाओ और लाइफ एन्जॉय करो: DAVV गर्ल्स हॉस्टल में सहेली की अजीब डिमांड से सहम गई थीं छात्राएं, यूनिवर्सिटी ने आरोपी छात्रा को निकाला
ड्रग्स एंगल पर भी पुलिस की जांच
भोपाल पुलिस की जांच अब केवल धर्मांतरण तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसमें नार्कोटिक्स (MD Drugs) का एक घातक एंगल भी जुड़ गया है। पुलिस को अंदेशा है कि आरोपियों द्वारा लड़कियों को मानसिक रूप से वश में करने और उन्हें हाई-प्रोफाइल पार्टियों में 'नशे की ढाल' बनाने के लिए घातक एमडी ड्रग्स का इस्तेमाल किया जा रहा था। जांच अधिकारी अब इस पूरे ड्रग नेक्सस (Nexus) की कड़ियों को जोड़ रहे हैं ताकि यह पता चल सके कि इस जहरीले सामान की सप्लाई कहां से हो रही थी।
पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। गुजरात कनेक्शन और ड्रग्स सप्लाई के पहलुओं को गंभीरता से खंगाला जा रहा है। आरोपियों की संख्या बढ़ने की पूरी संभावना है और जल्द ही इस पूरे सिंडिकेट का बड़ा खुलासा किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें... भोपाल में मांस पर हंगामा: बीच बाजार बुर्कानशीं महिला फेंक रही थी मांस, राहगीरों ने की आपत्ति तो मिला ये जवाब?
ये खबर भी पढ़ें... MP में डीपफेक ठगी का पहला केस: ठगों ने AI से बनाया लापता छात्र की किडनैपिंग का वीडियो, कत्ल की धमकी देकर माता-पिता से ठगे लाखों रुपए
Bhopal Conversion Case Update, Amreen Afreen Arrest, Bhopal Police Ahmedabad Visit, Dharmantaran Gang Bhopal, Cyber Crime Investigation Bhopal, Human Trafficking News MP
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us