Advertisment

भोपाल में मांस पर हंगामा: बीच बाजार बुर्कानशीं महिला फेंक रही थी मांस, राहगीरों ने की आपत्ति तो मिला ये जवाब?

भोपाल के लोहा बाजार और लखेरापुरा क्षेत्र में बुर्का पहनी एक महिला द्वारा मंदिर और दुकानों के सामने मांस फेंकने का मामला सामने आया है। व्यापारियों और हिंदू उत्सव समिति ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।

Sunny Malviya & Vikram Jain
bhopal loha bazar meat throwing controversy burqa woman protest

Bhopal Loha Bazar Meat Controversy: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के लोहा बाजार और लखेरापुरा क्षेत्र में उस वक्त सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई, जब एक बुर्काधारी महिला पर धार्मिक स्थलों के बाहर मांस के टुकड़े फेंकने का आरोप लगा। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला के हाथों में खून से सने दस्ताने (ग्लव्स) दिखाई दे रहे हैं। इस घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने काम बंद कर विरोध प्रदर्शन किया और कोतवाली थाने में ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Advertisment

मंदिरों के बाहर मांस फेंकने पर हंगामा

भोपाल शहर के सबसे व्यस्ततम व्यापारिक इलाकों में से शामिल लोहा बाजार और लखेरापुरा में पिछले कुछ दिनों से व्यापारियों के बीच सुगबुगाहट थी कि कोई जानबूझकर उनके धार्मिक स्थलों और दुकानों के बाहर मांस के टुकड़े डाल रहा है। इस को लेकर तब हंगामा मचा जब एक महिला को रंगे हाथों मांस फेंकते हुए देखा गया।

Bhopal Loha Bazar Meat Controversy

खून से सने ग्लव्स का वायरल वीडियो

घटना के वायरल वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि स्कूटी सवार बुर्का पहनी एक महिला के हाथों में सर्जिकल ग्लव्स हैं, जिन पर लाल खून के ताजे निशान लगे हैं। जब स्थानीय व्यापारियों ने उसे रोका और पूछताछ की, तो वह बहस करने लगी। महिला का दावा है कि वह एक एनजीओ (NGO) से जुड़ी है और आवारा कुत्तों को खाना खिला रही थी। हालांकि, व्यापारियों का आरोप है कि महिला केवल उन्हीं जगहों पर मांस डाल रही थी जहाँ मंदिर और जैन मंदिर स्थित हैं।

ये खबर भी पढ़ें... MP में डीपफेक ठगी का पहला केस: ठगों ने AI से बनाया लापता छात्र की किडनैपिंग का वीडियो, कत्ल की धमकी देकर माता-पिता से ठगे लाखों रुपए

Advertisment

व्यापारियों ने लगाए गंभीर आरोप

क्षेत्रीय व्यापारियों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है। पिछले एक-दो महीने से लगातार जैन मंदिर और अन्य मंदिरों के सामने सुबह-सुबह मांस के टुकड़े मिलते थे, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हो रही थीं। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि "कुत्तों को खाना खिलाने" का बहाना महज एक कवर है, असल मकसद बाजार की शांति भंग करना और धार्मिक स्थलों को अपवित्र करना है।

ये खबर भी पढ़ें... एक्शन में CM मोहन यादव: मंत्रालय में अधिकारियों की हाजिरी पर पैनी नजर, वल्लभ भवन से सतपुड़ा तक 'छापेमारी', लापरवाहों की अब खैर नहीं!

हिंदू उत्सव समिति ने संभाला मोर्चा

हंगामे की सूचना मिलते ही हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और व्यापारी कोतवाली थाने पहुंचे। समिति ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए स्पष्ट किया कि यदि महिला के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। चंद्रशेखर तिवारी ने कहा, "व्यापारी पहले ही आक्रोश में हैं। राजधानी की शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाली ऐसी हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें... ग्वालियर में बुलडोजर वाला पिता: बेटी ने की लव मैरिज, तो गुस्से में ससुर ने दामाद का घर कर दिया जमींदोज, जान बचाकर भागा परिवार, जानें मामला

NGO की भूमिका पर सवाल

मंदिरों के पास मांस फेंकने की घटना से क्षेत्र के लोगों में भारी नाराजगी है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या महिला वाकई किसी पंजीकृत संस्था से है या यह महज एक बहाना है।

ये खबर भी पढ़ें... Bhopal Love Jihad Update: केस दर्ज कराने का दबाव बनाती थी दोनों बहनें , रिपोर्ट वापस लेने 5 लाख रु की डिमांड

Advertisment

Bhopal Meat Controversy, Loha Bazar Bhopal News, Burqa Woman Meat Throwing Video, Hindu Utsav Samiti Bhopal, Bhopal Market Protest, Religious Sentiment Hurt Bhopal.

bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें