Advertisment

बॉयफ्रेंड बनाओ और लाइफ एन्जॉय करो: DAVV गर्ल्स हॉस्टल में सहेली की अजीब डिमांड से सहम गई थीं छात्राएं, यूनिवर्सिटी ने आरोपी छात्रा को निकाला

इंदौर की देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में एक छात्रा द्वारा अन्य छात्राओं को 'बॉयफ्रेंड' बनाने और अनजान युवकों से बात करने के लिए मजबूर करने का मामला सामने आया है। प्रबंधन ने जांच के बाद आरोपी छात्रा को निष्कासित कर दिया है।

author-image
Vikram Jain
Indore DAVV Girls Hostel Case

Indore DAVV Girls Hostel Case: मध्यप्रदेश के इंदौर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी (DAVV) के गर्ल्स हॉस्टल में पढ़ाई के बजाय 'बॉयफ्रेंड' बनाने और 'कॉलेज लाइफ एन्जॉय' (College Life Enjoyment) करने के नाम पर छात्राओं को प्रताड़ित किया जा रहा था। हॉस्टल की ही एक छात्रा पर आरोप है कि वह मोबाइल ऐप्स के जरिए दूसरी लड़कियों पर अनजान युवकों से दोस्ती करने का दबाव डालती थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने आरोपी छात्रा को हॉस्टल से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इस घटना ने यूनिवर्सिटी हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा और वहां की मॉनिटरिंग पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

Advertisment

हॉस्टल की 5 छात्राओं ने खोली सहेली की पोल

इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) के गर्ल्स हॉस्टल में पिछले कुछ दिनों से जो चल रहा था, उसने छात्राओं को न केवल असहज किया बल्कि उनके मन में डर भी पैदा कर दिया। हॉस्टल की ही एक प्रथम वर्ष की छात्रा अन्य छात्राओं पर यह दबाव बना रही थी कि वे अपनी लाइफ एंजॉय करें और इसके लिए बॉयफ्रेंड बनाएं। वह अपनी ही सहेलियों को 'मॉडर्न' बनने के नाम पर गलत रास्ते पर धकेलने की कोशिश कर रही थी। यह मामला तब खुला जब हॉस्टल की पांच साहसी छात्राओं ने लिखित में इसकी शिकायत प्रशासन से की।

मोबाइल ऐप और वीडियो कॉल का जाल

छात्राओं ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी छात्रा एक विशेष मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करती थी। वह अन्य छात्राओं को भी उस ऐप के जरिए अनजान युवकों से दोस्ती करने और उनसे वीडियो कॉल पर बात करने के लिए उकसाती थी। जब छात्राओं ने मना किया, तो उन पर मानसिक दबाव बनाया गया। शिकायतकर्ता छात्राओं का आरोप है कि उन्हें अनजान लोगों के साथ बाहर घूमने जाने के लिए भी प्रेरित किया जाता था।शिकायत, वार्डन ने जब्त किया सामान

मामला तब और गंभीर हो गया जब जांच के दौरान सिर्फ 5 शिकायतकर्ता ही नहीं, बल्कि 10 अन्य छात्राओं ने भी इसी तरह के आरोपों की पुष्टि की। करीब आठ दिन पहले हॉस्टल वार्डन को इसकी भनक लगी थी। जब आरोपी छात्रा के कमरे और सामान की तलाशी ली गई, तो प्रशासन को कुछ आपत्तिजनक सामग्री और साक्ष्य मिले, जिन्हें तुरंत जब्त कर लिया गया है।

Advertisment

यूनिवर्सिटी प्रशासन की सख्त कार्रवाई

जांच रिपोर्ट तैयार कर कुलपति प्रो. राकेश सिंघई और रजिस्ट्रार प्रज्ज्वल खरे को सौंपी गई। रिपोर्ट में आरोपों को सही पाया गया, जिसके बाद छात्रा को तत्काल प्रभाव से निष्कासित (Expel) कर दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि हॉस्टल के माहौल को खराब करने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Indore DAVV Girls Hostel Case, Indore News, Hostel Student Expelled, Indore Boyfriend Pressure Case, Devi Ahilya Vishwavidyalaya, Girls Hostel Controversy Indore, College Life Enjoyment Controversy

Indore DAVV Girls Hostel Case
Advertisment
चैनल से जुड़ें