Advertisment

MP का मौसम: शहडोल के 3, जबलपुर, रीवा रीजन के 2-2 डिस्ट्रीक्ट में बारिश का अलर्ट, बाकी इलाकों में तापमान में 5°C तक के उछाल का अनुमान

रविवार सुबह तक शहडोल के तीन, जबलपुर और रीवा रीजन के दो-दो जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है। जबकि मध्यप्रदेश के बाकी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा, जहां करीब 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तापमान के उछाल की संभावना है।

author-image
sanjay warude
MP Weather Today

MP Weather Today 22 February 2026: मध्यप्रदेश में फरवरी महीने के आखिरी सप्ताह का मौसम मिला-जुला रहेगा।

Advertisment

भोपाल मौसम विभाग के वैज्ञानिक अरुण शर्मा के मुताबिक, अगले 48 घंटे तक मध्यप्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिला-जुला असर रहेगा। रविवार सुबह तक शहडोल के तीन, जबलपुर और रीवा रीजन के दो-दो जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है। जबकि मध्यप्रदेश के बाकी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा, जहां करीब 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तापमान के उछाल की संभावना है।

इंदौर-खरगोन सबसे गर्म शहर दर्ज​

शनिवार, 21 फरवरी 2026 को मध्यप्रदेश के मालवा-निमाड़ में गर्मी का असर बढ़ा है। इंदौर और खरगोन प्रदेश के सबसे गर्म शहरों में रिकार्ड किए गए। जबकि उज्जैन, रतलाम, भोपाल, खंडवा में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई है।

देखें मैप...

21 फरवरी से 22 फरवरी 2026 सुबह 8:30 बजे तक

मध्यप्रदेश के शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, डिंडौरी, मंडला, सीधी, सिंगरौली में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

Advertisment

21 February 2025 MP Map

22 फरवरी से 23 फरवरी 2026 सुबह 8:30 बजे तक

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

22 February 2025 MP Map

23 February 2025 MP Map

24 February 2025 MP Map

25 February 2025 MP Map

hindi news weather news IMD news alerts IMD News ujjain news Indore News bhopal news Rewa NEWS jabalpur news Shahdol news mp weather today mp weather update
Advertisment
चैनल से जुड़ें