Advertisment

MP Youth Congress Bhopal:  भोपाल यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अंकित दुबे को हटाया, अमित खत्री बने कार्यकारी अध्यक्ष, क्रिमिनल रिकॉर्ड छिपाने की सजा !

मप्र यूथ कांग्रेस के भोपाल (शहरी) जिले में अध्यक्ष पद को लेकर चला आ रहा विवाद अब शांत हो गया है। शहर अध्यक्ष अमित दुबे को हटा दिया गया है। उनकी जगह अमित खत्री को कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया गया है।

author-image
BP Shrivastava
एडिट
MP Youth Congress Bhopal

MP Youth Congress Bhopal: मप्र यूथ कांग्रेस के भोपाल (शहरी) जिले में अध्यक्ष पद को लेकर लंबे समय से जारी विवाद पर शुक्रवार, 5 दिसंबर को विराम लग गया। नेशनल यूथ कांग्रेस ने आदेश जारी कर मौजूदा जिलाध्यक्ष अंकित दुबे को तत्काल प्रभाव से हटाने और चुनाव में फर्स्ट रनर-अप रहे अमित खत्री को कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त करने का फैसला लिया है। यह निर्णय राष्ट्रीय जांच समिति की विस्तृत रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है।

Advertisment

 जांच समिति ने दोनों पक्षों से की पूछताछ

14 नवंबर को इस विवाद की जांच के लिए राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति रंजन और लिलिन प्रसाद भोपाल आए थे। टीम ने शिकायतकर्ता अमित खत्री और निर्वाचित अध्यक्ष अंकित दुबे दोनों से पूछताछ की। साथ ही चुनाव दस्तावेज, आपत्तियां और दोनों पक्षों द्वारा प्रस्तुत सभी रिकॉर्ड की जांच की।

BYC

जांच रिपोर्ट में क्रिमिनल केस का जिक्र

जांच एक सप्ताह चली और फिर रिपोर्ट राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजी गई। रिपोर्ट में कहा गया कि अंकित दुबे के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले लंबित पाए गए, जिनकी जानकारी उन्होंने नामांकन के दौरान सही तरीके से प्रस्तुत नहीं की। समिति के अनुसार यह यूथ कांग्रेस के नियमों और संगठनात्मक मर्यादा के विरुद्ध है।

चुनाव परिणाम के बाद शुरू हुआ विवाद

यूथ कांग्रेस के जिला चुनाव में अंकित दुबे प्रथम स्थान पर आए थे, जबकि अमित खत्री दूसरे स्थान पर रहे। परिणाम आते ही खत्री ने लिखित शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया कि दुबे ने अपने लंबित आपराधिक मामलों का खुलासा नहीं किया।

Advertisment

राष्ट्रीय नेतृत्व ने दिए थे जांच के आदेश

इसके साथ ही जिला संगठन में “अनुशासनहीनता, दबाव बनाने और संगठन के कामकाज में बाधा” जैसे आरोप भी लगाए गए। इन शिकायतों को गंभीर मानकर राष्ट्रीय नेतृत्व ने जांच के आदेश दिए थे।

ये भी पढ़ें: Kuno National Park: कूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की मौत, एक दिन पहले सीएम ने जंगल में मादा चीता वीरा के साथ छोड़ा था

 अब अमित खत्री जिलाध्यक्ष 

राष्ट्रीय समिति की रिपोर्ट के बाद संगठन ने अंकित दुबे को हटाकर अगले आदेश तक अमित खत्री को कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। इससे यूथ कांग्रेस के भीतर चल रहा महीनों पुराना टकराव खत्म होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Advertisment

ये भी पढ़ें: IndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट ने बढ़ाई मध्यप्रदेश की परेशानी, सैकड़ों यात्री फंसे, किराए 4 से 5 गुना तक बढ़े

Congress MP Youth Congress Bhopal
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें