Advertisment

MP 24 महीने, 24 पुरस्कार: अभ्युदय मप्र क्विज में लैपटॉप, ई-बाइक्स जीतने का मौका, साथ में‌ CM मोहन यादव के‌ साथ पीजिए‌ चाय

मोहन यादव सरकार के दो साल पूरे होने पर संस्कृति विभाग ने अभ्युदय मध्यप्रदेश क्विज आयोजित की। 24 पुरस्कार और विजेताओं को सीएम संग चाय का मौका मिलेगा।

author-image
Wasif Khan
mp quiz

Abhyuday Madhya Pradesh Quiz: मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग ने एक अनोखी पहल की है। 13 दिसंबर को सरकार के 24 महीने पूरे होने के बाद ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश क्विज’ (Abhyuday Madhya Pradesh Quiz) का आयोजन किया गया है। इस क्विज के जरिए शिक्षा, संस्कृति और युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है। खास बात यह है कि सरकार के 24 महीने पूरे होने के प्रतीक के रूप में इस क्विज में 24 पुरस्कार दिए जाएंगे, जिसमें लैपटॉप, ई-बाइक्स और ई-स्कूटी शामिल है। विजेताओं को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ चाय पर चर्चा करने का अवसर भी मिलेगा।

Advertisment

संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित यह क्विज केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं को मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक चेतना और विकास यात्रा से जोड़ने का माध्यम बन रहा है।

quiz
क्विज में कुल 24 सवालों के जवाब देने होंगे।

मुख्यमंत्री का संदेश- संकल्प से सिद्धि पर जोर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों के नाम संदेश में कहा कि बुजुर्गों के आशीर्वाद, बच्चों और युवाओं के स्नेह तथा प्रदेशवासियों के विश्वास से मध्यप्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि संकल्प से सिद्धि के इन दो वर्षों में सुशासन, नवाचार, रोजगार, निवेश, शिक्षा और सांस्कृतिक गौरव को नई दिशा मिली है। मुख्यमंत्री ने अभ्युदय मध्यप्रदेश क्विज को ज्ञान, सहभागिता और युवा ऊर्जा का उत्सव बताया और कहा कि 24 महीने, 24 पुरस्कार युवाओं की प्रतिभा और मेहनत का सम्मान हैं।

ये भी पढ़ें- MP High Court: आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन पर हाईकोर्ट का फैसला, बहादुरी के आधार पर प्रमोशन कानूनी हक नहीं, प्रधान पुलिस आरक्षक की अपील खारिज

Advertisment

संस्कृति को केंद्र में रखकर विकास की यात्रा

मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार श्रीराम तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश ने विकास के दो सफल वर्ष पूरे किए हैं। उन्होंने बताया कि विरासत का संरक्षण, सेवा भाव, सुशासन और दायित्वबोध के साथ प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है। परंपरा, धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों के सम्मान के साथ संस्कृति को विकास के केंद्र में रखा गया है। श्रीराम तिवारी ने कहा कि अभ्युदय मध्यप्रदेश क्विज युवाओं को प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक चेतना और विकास की कहानी से जोड़ने का सशक्त माध्यम है।

ये भी पढ़ें- JNV Bhopal 2 Child Missing: सिगरेट पीते पकड़े गए थे दोनों स्टूडेंट, कार्रवाई के डर से नवोदय से भागे, 12 दिसंबर के बाद से लौटे नहीं, तलाश जारी

कैसे खेलें क्विज

इस क्विज में भाग लेने के लिए प्रतिभागी दिए गए क्यूआर कोड (QR Code) को स्कैन कर सकते हैं। इसके अलावा वे सीधे https://www.veerbharatnyas.com/ वेबसाइट पर भी जाकर हिस्सा ले सकते हैं। वेबसाइट पर पहुंचने के बाद पहले साइन अप (Sign Up) करना होगा। इसमें नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पता जैसी आवश्यक जानकारी भरनी होगी। पंजीकरण पूरा होते ही एक नई विंडो खुलेगी, जिसमें क्विज खेलने का पॉप-अप दिखाई देगा। क्विज में कुल 24 प्रश्न होंगे और इन्हें हल करने के लिए प्रतिभागियों को 24 मिनट का समय मिलेगा। यानी हर सवाल के लिए औसतन 1 मिनट का समय मिलेगा।

Advertisment
quizz
क्विज में भाग लेने के लिए दिए गए QR कोड स्कैन करें।

क्विज विजेताओं को क्या मिलेगा

क्विज में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार के रूप में 24 लैपटॉप, ई-बाइक (E-Bike), ई-स्कूटी (E-Scooty) और 24 विक्रमादित्य वैदिक घड़ियां दी जाएंगी। इसके साथ ही चयनित प्रतिभागियों को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ हाई-टी (Hi-Tea) पर चर्चा करने का विशेष अवसर भी मिलेगा।

विजेताओं को 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) के अवसर पर पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें- उज्जैन में 9 साल की बच्ची की हत्या: पड़ोसी ने की रेप की कोशिश, नाकाम रहा तो बोरी में भरकर मोगरी से पीटा

Advertisment

पढ़ें क्विज के कुछ इंटरेस्टिंग सवाल

  1. नक्सल मुक्त मध्यप्रदेश के संकल्प के तहत हाल ही में करोड़ों के इनामी नक्सलियों का सबसे बड़ा आत्मसमर्पण किस जिले में हुआ?
    A. झाबुआ | B. बालाघाट | C. मंडला | D. बैतूल

  2. महिला सशक्तीकरण के अंतर्गत लाड़ली बहना योजना में प्रति माह कितनी आर्थिक सहायता दी जाती है?
    A. ₹1000 | B. ₹1500 | C. ₹2000 | D. ₹3000

  3. वर्ष 2024 में संपदा 2.0 सॉफ्टवेयर के सफल क्रियान्वयन पर भारत सरकार ने मध्यप्रदेश को कौन सा पुरस्कार दिया?
    A. राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस स्वर्ण पुरस्कार | B. ई-गवर्नेंस पुरस्कार | C. राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मान | D. राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस अवार्ड

  4. पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई सेवा और उसका मार्ग कौन सा है?
    A. जल पर्यटन, जबलपुर-अमरकंटक | B. हेली पर्यटन, उज्जैन–ओंकारेश्वर | C. रेल पर्यटन, ग्वालियर–दतिया | D. बस पर्यटन, भोपाल-विदिशा

क्या आपको इन सवालों के जवाब पता हैं। अगर हां, तो ऐसे ही सामान्य ज्ञान के 24 सवालों का जवाब देकर आप भी विजेता बन सकते हैं। 

ये भी पढ़ें- JNV Bhopal 2 Child Missing: सिगरेट पीते पकड़े गए थे दोनों स्टूडेंट, कार्रवाई के डर से नवोदय से भागे, 12 दिसंबर के बाद से लौटे नहीं, तलाश जारी

MP news CM Mohan Yadav Abhyuday Madhya Pradesh Quiz mp quiz
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें