/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/15-10.jpg)
बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट में एक तेंदुए का शिकार कर उसके चारों पंजे काटे जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पांच घंटे के अंदर ही दो लोगों की गिरफ्तारी कर ली गई है, वहीं तीन अन्य संदेहियों से पूछताछ जारी है।
बता दें कि बालाघाट में दक्षिण सामान्य वन परिक्षेत्र किरनापुर में करंट लगाकर तेंदुए का शिकार किया गया है। शिकारियों ने तेंदुए को चारों पंजे काटकर शव छोड़ दिया, जिसे वन विभाग की टीम ने बरामद किया है। मौके से ही करंट के लिए उपयोग में लाया गया तार और बांस की छोटी खूंटियां भी बरामद की गई हैं। यहां से इंजेक्शन शीशियां भी भारी मात्रा में बरामद की गई हैं।
दरसर यहां बेलगांव की बीट क्रमांक 228 में तेंदुए का शव पड़े होने की जानकारी वन विभाग को मिली थी, जिसके बाद वन परिक्षेत्र अधिकारी वंदना पाल अपनी टीम के साथ पहुंची और यहां नाले के पास से तेंदुए का शव बरामद किया। साथ में शिकार में उपयोग की गई सामग्री को भी जब्त किया गया है।
मौके से जिस तेंदुए का शव बरामद किया गया है उसकी उम्र लगभर 5 साल बताई जा रही है। वहीं अनुमान लगाया जा रहा है कि तेंदुए का शिकार करीब 2 से 3 दिन पहले किया गया है।
इस मामले में दक्षिण सामान्य वन परिछेत्र अधिकारी किरनापुर वन्दना पाल के अनुसार गाडवी नाले से तेंदुए का शव बरामद किया गया है। शिकारियों ने तेंदुए का शिकार कर उसके चारों पंजे काट लिए हैं। शिकार में उपयोग किए गए जीआई तार, इंजेक्शन की शीशियां व बांस के खूंटी भी बरामद की गईं हैं। इस मामले में दो आरोपियों गजन पिता महिपाल उईके व बिरज पिता मनीराम भोयर को गिरफ्तार किया गया है। वहीं 3 संदेहियों से पूछताछ की जा रही है।
जरूर पढ़ें- Bhopal Police News : जांच करने पहुंची पुलिस, आरोपी के यहां दारू पीते वीडियो वायरल !
जरूर पढ़ें- Ind Vs Pak T-20 : दिवाली पर टीम इंडिया की “विराट” जीत
जरूर पढ़ें- Rewa bus accident case : बस दुर्घटना केस में बड़ी अपडेट, 15 की हुई थी मौत
जरूर पढ़ें- CG BIG News : बस्तर में दो साल के अंदर माओवादियों के आठ आपूर्ति नेटवर्क ध्वस्त, 38 गिरफ्तार
जरूर पढ़ें- MP Morena News : “मेरे मामा को जेल में डाल दो”, शिकायत लेकर थाने पहुंचा ढाई साल का बच्चा, देखें वीडियो
जरूर पढ़ें- mp teacher transfer 2022: इस बार OTTMS से होंगे टीचरों के ट्रांसफर और पोस्टिंग
जरूर पढ़ें- CG Police Recruitment : SI भर्ती परीक्षा स्थगित, जानिए क्या है वजह
जरूर पढ़ें- interesting fact: घोड़ा बैठता क्यों नहीं, घर में क्यों लगाते हैं सात दौड़ते घोड़ों की तस्वीर
जरूर पढ़ें- Do you know: इसीलिए कहा जाता है “आस्तीन का सांप”, बचकर रहना इनसे
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें