Advertisment

Ujjain: बाबा महाकाल और काल भैरव को कर्नाटक के डिप्टी CM डी के शिवकुमार दिया धन्यवाद, किया यह दावा

कर्नाटक के डिप्टी CM डी के शिवकुमार ने रविवार को महाकाल के दर्शन किए और एमपी में कांग्रेस सरकार बनने को लेकर बड़ा बयान दिया।

author-image
Bansal News
Ujjain: बाबा महाकाल और काल भैरव को कर्नाटक के डिप्टी CM डी के शिवकुमार दिया धन्यवाद, किया यह दावा

उज्जैन। कर्नाटक के डिप्टी CM डी के शिवकुमार ने रविवार को महाकाल के दर्शन किए और एमपी में कांग्रेस सरकार बनने को लेकर बड़ा बयान दिया। सीएम डी शिवकुमार ने कहा कि दावा किया है कि MP में कांग्रेस कर्नाटक से ज्यादा सीटें लाकर जीत दर्ज करेगी। 'MP में कांग्रेस की सरकार बनना तय है।

Advertisment

कर्नाटक के सीएम डी के शिवकुमार ने दावा किया है कि एमपी की जनता पूरी तरह से कांग्रेस के पक्ष में है। साथ ही 'कमलनाथ, दिग्विजय सिंह समेत सभी नेता साथ काम कर रहे हैं। मध्यप्रदेश में लोग पूरी तरह से बदलाव का मन बना चुके हैं।

आशीर्वाद से ही कांग्रेस सरकार बनी

डी के शिवकुमार ने कहा कि बाबा महाकाल जी और काल भैरव जी के आशीर्वाद से ही कर्नाटका में कांग्रेस की सरकार बनी है। इसलिए मैने उज्जैन पहुंचकर सबसे पहले काल भैरव जी का आशीर्वाद लिया है। वहीं रात में बाबा महाकाल के दर्शन कर भस्म आरती में भी शामिल हुआ।

सीएम डी के शिवकुमार ने कहा कि कर्नाटका चुनाव से पहले बाबा महाकाल और काल भैरव का आशीर्वाद प्राप्त किया था। अब उन्हें धन्यवाद देने के लए आया हूं। सीएम ने कहा कि भगवान में विश्वास है तो जीत का आशीर्वाद जरूर मिलेगा।

Advertisment

Ujjain-Karnataka-Deputy-CM-DK-Shivakumar-Baba-Mahakal-Kaal-Bhairav

हिंदुत्व पर कही यह बात

बता दें कि कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार रविवार सुबह मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल हुए और फिर कालभैरव मंदिर में पूजा-अर्चना की। शिवकुमार ने कहा कि हिंदुत्व, मंदिर और देवता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निजी संपत्ति नहीं हैं।

61 वर्षीय शिवकुमार ने कहा कि यह तीसरी या चौथी बार है, जब मैं (महाकालेश्वर मंदिर में) आ रहा हूं। मैं अपने कठिन समय के दौरान यहां आया था। कर्नाटक चुनाव से पहले मैंने सत्ता के लिए महाकालेश्वर और काल भैरव से प्रार्थना की थी। अब हमें (कर्नाटक में) सत्ता मिल गई है।

कांग्रेस की रणनीति तैयार

शिवकुमार ने भरोसा जताया कि कांग्रेस को 230 सदस्यीय मध्य प्रदेश विधानसभा में उनकी पार्टी द्वारा कर्नाटक में जीती गई 135 सीटों की तुलना में अधिक सीटें मिलेंगी। शिवकुमार ने कहा कि मध्य प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस की रणनीति तैयार है, लेकिन उन्होंने विवरण देने से इनकार कर दिया।

Advertisment

यह भी पढ़ें- 

Morena News: कहां गायब हो गईं मुरैना की तीन सगी बहनें? पिता ने लगाए गांभीर आरोप

Biparjoy Cyclone: कहर बरपाने की ओर बढ़ गया ‘बिपरजॉय’, गुजरात के तट से बस इतनी है दूरी

Indore: BJYM के दो नेताओं के बीच मारपीट, जानिए विवाद की वजह

ujjain Karnataka Kaal Bhairav DK Shivakumar deputy cm Baba Mahakal
Advertisment
चैनल से जुड़ें