Advertisment

Gujarat : अब तक 60 से ज्यादा शव मिले, इनमें बच्चे, महिलाएं और वृद्ध शामिल

author-image
Bansal News
Gujarat : अब तक 60 से ज्यादा शव मिले, इनमें बच्चे, महिलाएं और वृद्ध शामिल

मोरबी। गुजरात के मोरबी क्षेत्र के माच्छू नदी में रविवार को केबल ब्रिज टूटकर गिरने से अब तक 60 लोगों की मौत हो गई है। मौके पर युद्ध स्तर पर बचाव कार्य व रेस्क्यू जारी है।

Advertisment

मोरबी में केबल ब्रिज गिरने की घटना पर मौके पर मौजूद गुजरात के पंचायत मंत्री बृजेश मेरजा ने कहा है कि घटना में 60 लोगों की मृत्यु हुई है। बचाव कार्य जारी है। मुख्यमंत्री जल्द यहां पहुंच रहे हैं। राजकोट से भाजपा सांसद मोहन कुंडरिया ने कहा कि हम घटना को गंभीरता से ले रहे हैं। बचाव कार्य जारी है। अभी तक 60 से ज्यादा शव बरामद हुए हैं, जिसमें बच्चे, महिला और वृद्ध ज्यादा हैं।

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि ये बेहद दुखद घटना है। आज शाम को मोरबी में करीब 6:30 बजे हैंगिंग ब्रिज टूटा। उस समय 150 लोग वहां मौजूद थे। इस घटना में मात्र 15 मिनट में शहर का पूरा तंत्र घटना स्थल पर पहुंच गया। बचाव कार्य में अभी तक लगभग 70 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। गृह मंत्री के अनुसार अब तक इस घटना में 7 लोगों की मृत्यु हुई है, ऐसी सूचना हमें मिली है। जिन लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है उनमें से अधिकतर लोग बच गए हैं और उनका इलाज जारी है। उधर मोरबी में केबल पुल गिरने की घटना में कथित तौर पर अब तक कम से कम 35 लोगों की मौत की जानकारी मिल रही है। सूत्रों के मुताबिक यह जानकारी स्थानीय सिविल अस्पताल अधिकारी ने दी है।

Advertisment

गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल ने कहा है कि मोरबी में केबल ब्रिज गिरने की घटना दुखद है। राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों के तत्काल उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। मैं इस संबंध में ज़िला प्रशासन के लगातार संपर्क में हूं। मोरबी केबल पुल गिरने की घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। मृतक के परिवार को 4 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। मैं आज अपने सभी आगामी कार्यक्रमों को रद्द करके मोरबी के लिए रवाना हो रहा हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात CM और अन्य अधिकारियों ने मोरबी में हुई दुर्घटना के संबंध में बात की। उन्होंने बचाव अभियान के लिए टीमों को तत्काल जुटाने, स्थिति की बारीकी से और लगातार निगरानी करने और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देने को कहा है।

Advertisment

इस मामले में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया है कि मोरबी में हुए हादसे से अत्यंत दुखी हूँ। गुजरात के गृह राज्य मंत्री व अन्य अधिकारियों से बात की। स्थानीय प्रशासन पूरी तत्परता से राहत कार्य में लगा है, NDRF भी शीघ्र घटनास्थल पर पहुँच रही है। घायलों के तुरंत उपचार के निर्देश दिए हैं।

एनडीआरएफ डीजी अतुल करवाली ने कहा कि गुजरात के मोरबी शहर में एक दुर्घटना के बाद बचाव अभियान में सहायता के लिए NDRF की 3 टीमों (2 गांधीनगर से और 1 बड़ौदा से) को पहले ही भेजा जा चुका है।

ब्रिज पर बड़ी संख्या में लोग थे

बता दें कि 5 दिन पहले ही रिनोवेशन के बाद यह ब्रिज हाल ही में लोगों के लिए खोला गया था। बीते 7 महीने से इस पुल की मरम्मत चल रही थी। मिली जानकारी के मुताबिक केबल ब्रिज अचानक टूटकर नदी में गिरा, जिससे उसपर चल रहे लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। इस हादसे के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर प्रशासन ने तुरंत ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया, वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कई लोगों को नदी से बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक जिस समय यह ब्रिज टूटकर गिरा उस वक्त ब्रिज पर बड़ी संख्या में लोग थे। फिलहाल यह नहीं कहा जा सकता कि नदी में कितने लोग गिरे हैं।

Advertisment

जरूर पढ़ें- Khargone Tanker Blast : टैंकर ब्लास्ट में 10 हुई मरने वालों की संख्या

जरूर पढ़ें- Guna gang rape case : गैंगरेप आरोपियों के मकानों पर चली जेसीबी, आधी रात को आइजी ने की बड़ी कार्रवाई

जरूर पढ़ें- Mahatma Gandhi Statue : महात्मा गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, अज्ञात पर मामला दर्ज

Advertisment

जरूर पढ़ें- thief apologized in Balaghat : चोर ने लिखा माफीनामा, मंदिर से चुराया कीमती सामान लौटाया

जरूर पढ़ें- One Nation One Election : पूर्व सीईसी बोले- सभी राजनीतिक दलों को विश्वास में लें, 2024 में फिर अवसर

जरूर पढ़ें- Morena Police Mockdrill : सूटकेस में बम, डिफ्यूज करने के दौरान ब्लास्ट !

Advertisment

जरूर पढ़ें- Shivraj Singh Chouhan : कान्हा शांति वनम में सीएम शिवराज का पत्नी साधना के साथ “सहज योग”

गुजरात के मोरबी में हादसा water rescue operation underway news in hindi news and updates morbi bridge morbi Machhu river's cable stay bridge broken machchu river Latest India News Updates gujarat collapses cable bridge broken Accident in Gujarat's Morbi
Advertisment
चैनल से जुड़ें