/bansal-news/media/media_files/2026/02/22/india-us-meeting-rescheduled-trade-deal-rescheduled-2026-tariff-update-donald-trump-pmmodi-hindi-zxc-2026-02-22-13-38-56.png)
India US Meeting Rescheduled: भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम ट्रेड डील को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दोनों देशों के बीच वॉशिंगटन में होने वाली चीफ वार्ताकारों की बैठक को फिलहाल टाल दिया गया है। US सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ फैसले और डोनाल्ड ट्रंप के नए टैरिफ ऐलान के बाद वार्ता को रीशेड्यूल करने का फैसला लिया गया है।
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर क्यों बदला कार्यक्रम
मिली जानकारी के अनुसार भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील से जुड़े सभी प्वाइंट्स को अंतिम रूप देने के लिए प्रस्तावित बैठक को रीशेड्यूल करने का फैसला लिया है। भारतीय़ टीम 23 फरवरी से वॉशिंगटन में तीन दिन की बैठक शुरू करने वाली थी। लेकिन मौजूदा कंडीशन को देखते हुए दोनों पक्षों ने इसे टालना उचित समझा। India-US Trade Deal Update
आपसी सहमति से लिया गया फैसला
समाचार एजेंसी के मुताबिक, इस बैठक को टालने का फैसला आपसी सहमति से लिया गय़ा है। दोनों देशों का मानना है कि भारतीय चीफ नेगोशिएटर और उनकी टीम का दौरा तब किया जाए, जब प्रेसेंट घटनाक्रम और उनके असर को समजने के लिए पर्याप्त मिल सके। अब ये बैठक नई डेट पर आयोजित की जाएगी।
अमेरिका में टैरिफ पर अदालत के फैसले से बदली स्थिति
इस मीटिंग के रीशेड्यूल होने की पीछे की वजह वर्तमान में अमेरिका में टैरिफ को लेकर US सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला माना जा रहा है। यूएस सुप्रीम कोर्ट ने रेसिप्रोकल को गैरकानूनी बताते हुए रद्द कर दिया, जिसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लागू किया था।
ट्रंप के नए फैसले से बढ़ी अनिश्चितता
अदालत के फैसले के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने धारा 122 का इस्तेमाल किया। धारा 122 का इस्तेमाल करते हुए अमेरिका ने भारत समेत दुनिया भर के सभी देशों पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाया। लेकिन महज 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि ट्रंप ने फिर से टैरेफ को बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया। इस फैसले से भारत और अमेरिका ट्रेड डील पर काफी असर पड़ा।
ट्रेड डील पर पहले क्या बन चुकी थी सहमति
भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते पर पहले सहमति बन चुकी थी। इससे जुड़े फ्रेमवर्क और फैक्टशीट भी जारी की जा चुकी थी। बीते दिनों केद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने जानकारी दी थी कि अंतरिम ट्रेड डील पर मार्च में साइन हो सकते हैं और इसे अप्रैल में लागू किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - India US Tariff Update: भारत पर टैरिफ को लेकर स्थिति साफ, अब 18 नहीं सिर्फ 10 फीसदी शुल्क लगाएगा अमेरिका
अब आगे क्या होगा अगला कदम
पीयूष गोयल ने यह भी बताया था कि इस समझौते के लीगल ड्राफ्ट (Legal Draft) को अंतिम रूप देने के लिए 23 फरवरी से अमेरिका में तीन दिवसीय बैठक होनी थी। हालांकि, अब नए अपडेट के मुताबिक इस बैठक को फिलहाल रीशेड्यूल कर दिया गया है और नई तारीख का इंतजार किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें - Pakistan Airstrike Afghanistan: अफगान सीमा पर पाक की एयरस्ट्राइक, टीटीपी कैंप को बनाया निशाना, 19 लोगों की मौत
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us