
Goa Nightclub Fire: गोवा के अरपोरा क्षेत्र में शनिवार देर रात हुए Goa Night Club Cylinder Blast में 25 लोगों की मौत ने पूरे राज्य को हिलाकर रख दिया। देर रात तक चल रही वीकेंड पार्टी के बीच सिलेंडर विस्फोट से लगी आग ने कुछ ही मिनटों में नाइट क्लब को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। मरने वालों में 4 टूरिस्ट और 14 स्टाफ शामिल हैं, जबकि 7 शवों की पहचान अभी बाकी है।
कैसे हुआ ब्लास्ट ?

पुलिस के अनुसार हादसा रात करीब 12 बजे हुआ, जब ग्राउंड फ्लोर स्थित किचन में सिलंडर में ब्लास्ट हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि आग तुरंत क्लब के सभी हिस्सों में फैल गई। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। Cylinder Blast in Goa Nightclub
CM प्रमोद सावंत और BJP MLA माइकल लोबो मौके पर पहुंचे और घटना की गंभीरता को देखते हुए Goa Fire Safety Rules Violation की जांच का आदेश दिया। CM के अनुसार 3 लोगों की मौत जलने से हुई, जबकि बाकी की मौत दम घुटने से हुई है।
फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी

शुरुआती जांच में सामने आया है कि क्लब में फायर सेफ्टी और बिल्डिंग नियमों का पालन नहीं किया गया था। प्रशासन और फोरेंसिक टीम (FSL) क्लब से बरामद मलबे की जांच कर रही है ताकि आग की वास्तविक वजह का पता लगाया जा सके।
गोवा DGP आलोक कुमार ने बताया कि किचन में लगी आग ऊपर तक फैल गई। Goa Nightclub Fire Incident में मिले ज्यादातर शव किचन एरिया से हैं। दो लोग सीढ़ियां उतरते समय दम घुटने से मारे गए।
ये भी पढ़ें - Kuno Cheetah Accident: कूनो से भटके दो चीतों में एक की मौत, आगरा-मुंबई हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, दूसरे की तलाश जारी
चश्मदीदों का बयान—लोग गलती से किचन की तरफ भागे

चश्मदीद फातिमा शेख के मुताबिक, जब आग लगी तो क्लब में लगभग 100 लोग मौजूद थे। धुआं बढ़ते ही लोग भागने लगे, लेकिन कई लोग संकरी सीढ़ियों से नीचे उतरते हुए सीधे किचन में पहुंच गए।
क्लब में पाम लीव्स से सजावट की गई थी, जो तुरंत आग पकड़ ली, जिससे हादसा और भयानक हो गया।
फातिमा ने बताया—
बाहर निकलने का रास्ता बेहद संकरा था
धुआं इतना घना था कि लोग दिशा पहचान नहीं पाए
कई लोग बाहर निकलने से पहले ही बेहोश होकर गिर गए
CM सावंत बोले—जिम्मेदारों पर होगी कड़ी कार्रवाई
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2025/12/07/goa-cm-statement-2025-12-07-11-21-02.jpeg)
CM सावंत ने X पर पोस्ट कर कहा—
“आज गोवा के लिए बेहद दुखद दिन है। अरपोरा की आग में 23 लोगों की मौत हुई है। जांच में यह देखा जाएगा कि फायर और बिल्डिंग नियमों का पालन हुआ या नहीं। किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
उन्होंने स्पष्ट किया कि Goa Nightclub Fire Investigation में दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
MLA माइकल लोबो की मांग
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2025/12/07/bjp-mla-michael-lobo-2025-12-07-11-27-57.jpg)
घटना के बाद BJP MLA माइकल लोबो ने सभी नाइट क्लबों का सेफ्टी ऑडिट अनिवार्य करने की मांग की। उन्होंने कहा कि गोवा टूरिज्म की सुरक्षा प्रतिष्ठा को बचाना जरूरी है। लोबो के मुताबिक हादसे में ज्यादातर मौतें बेसमेंट की तरफ भागते समय दम घुटने से हुईं। उन्होंने कहा— “Goa Tourism Safety को मजबूत करना होगा, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।”
ये खबर भी पढ़ें - Latest Updates 7 December: CM मोहन यादव राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर चर्चा करेंगे, साय का भोपाल, योगी का अलीगढ़ दौरा
अब विस्तार से जाने हादसा कैसे हुआ और पुलिस प्रशासन ने क्या एक्शन लिया अभी तक
सवाल 1: गोवा में नाइटक्लब में आग की घटना कब हुई?
जवाब: यह घटना शनिवार, 6 दिसंबर 2025 की रात करीब 12 बजे हुई। पुलिस को उसी समय सिलेंडर ब्लास्ट और आग लगने की सूचना मिली।
सवाल 2: आग कहां लगी और किस नाइटक्लब में यह हादसा हुआ?
जवाब: यह आग उत्तर गोवा के अरपोरा गांव में एक लोकप्रिय नाइटक्लब में लगी। यह क्लब रोमियो लेन के पास बिर्च क्षेत्र में स्थित है और पणजी से लगभग 25 किलोमीटर दूर है।
सवाल 3: आग लगने का मुख्य कारण क्या था?
जवाब: जांच अभी जारी है, लेकिन शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार आग का कारण क्लब के अंदर हुआ सिलेंडर ब्लास्ट था, जिससे आग तुरंत फैल गई।
सवाल 4: इस अग्निकांड में कितने लोगों की मौत हुई?
जवाब: हादसे में कुल 23 लोगों की मौत हुई है। इनमें 20 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। अधिकतर मृतक क्लब के कर्मचारी थे।
सवाल 5: मरने वालों में कौन-कौन शामिल थे?
जवाब: मरने वालों में क्लब के 14 से अधिक स्टाफ और 3–4 टूरिस्ट शामिल हैं। कई शव किचन और सीढ़ियों के पास से बरामद हुए।
सवाल 6: आधी रात को हुआ क्या था?
जवाब: आधी रात को क्लब में पार्टी चल रही थी और बड़ी संख्या में टूरिस्ट मौजूद थे। अचानक सिलेंडर ब्लास्ट हुआ और आग तेजी से फैल गई। भगदड़ मचने से कई लोग रास्ता नहीं ढूंढ पाए और अंदर ही फंस गए।
सवाल 7: इस घटना पर CM प्रमोद सावंत ने क्या कहा?
जवाब: सीएम ने बताया कि 23 में से तीन की मौत जलने से हुई, बाकी की दम घुटने से। उन्होंने कहा कि क्लब ने फायर सेफ्टी नॉर्म्स का पालन नहीं किया था और जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सवाल 8: सरकार और प्रशासन ने क्या कार्रवाई की है?
जवाब: मुख्यमंत्री ने घटना की हाई-लेवल जांच के आदेश दिए हैं। क्लब को सील कर दिया गया है। गोवा पुलिस प्रमुख आलोक कुमार ने पुष्टि की कि आग सिलेंडर ब्लास्ट से लगी थी। मालिकों और प्रबंधन से पूछताछ जारी है।
सवाल 9: क्या इस घटना का असर गोवा पर्यटन पर पड़ेगा?
जवाब: यह घटना पीक सीजन में हुई है, इसलिए नाइटलाइफ और क्लब सुरक्षा पर सवाल खड़े हो सकते हैं। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि टूरिस्ट सेफ्टी सर्वोच्च प्राथमिकता पर है।
सवाल 10: आगे क्या जांच और कार्रवाई हो रही है?
जवाब: आग की सही वजह जानने के लिए फोरेंसिक (FSL) जांच जारी है। सेफ्टी नॉर्म्स का उल्लंघन करने वालों पर FIR और कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। क्लब के मालिकों को शिकंजे में लाने की तैयारी हो चुकी है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें