Advertisment

सीएम ने जारी की Ladli Bahana Yojana की 8वीं किस्त, 1.29 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंची 1576 करोड़ की राशि

सिंगल क्लिक के माध्यम से Ladli Bahana Yojana अंतर्गत 1576 करोड़ और हितग्राहियों को 341 करोड़ की पेंशन व आर्थिक सहायता वितरित की गई

author-image
Bansal news
सीएम ने जारी की Ladli Bahana Yojana की 8वीं किस्त, 1.29 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंची 1576 करोड़ की राशि

Ladli Bahana Yojana: मध्य प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों (Ladli Bahana Yojana) को 1576 करोड़ रुपये की किस्त जारी की गई। मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने बुधवार, 10 जनवरी को दोपहर 12.15 बजे कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से योजना की 8वीं किस्त (Ladli Bahana Yojana) के 1250 रुपए जारी किए। वहीं सीएम यादव (CM Mohan Yadav) ने 341 करोड़ की पेंशन व आर्थिक सहायता का भी वितरण किया गया।

Advertisment

हम हर बार किस्त देंगे, कांग्रेस का पेट क्यों दुख रहा

— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) January 10, 2024

लाड़ली बहना योजना (Ladli Bahana Yojana)  को लेकर सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना (Ladli Bahana Yojana)  को लेकर कांग्रेस का हमेशा पेट दुखता रहा है। कांग्रेस पहले कहती थी कि किस्त जारी नहीं होगी। हमने जारी की, तो अब कहते हैं कि अगली किस्त (Ladli Bahana Yojana) जारी नहीं करेंगे। हम हर बार किस्त देंगे। कांग्रेस तो कभी दे नहीं सकी। इस दौरान सीएम (CM Mohan Yadav) ने महिलाओं को मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं दी।

संबंधित खबर: Mohan Yadav: CM मोहन ने की भोपाल-नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा बैठक, धार्मिक जुलूस निकलने से पहले आयोजकों से चर्चा करें अफसर
महिलाओं को दिया सुहाग का सामान

Advertisment

कार्यक्रम में मकर संक्रांति पर्व (Makar Sankranti festival) के चलते मुख्यमंत्री ने महिलाओं को उपहार भी दिये। जिसमें सामान, मिठाई सहित कंगन भी महिलाओं को उपहार स्वरूप दिये। सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा कि मकर संक्रांति पर सुहाग के सामान देने की परंपरा है। इसमें सम्मान देने का भाव निहित है।

10 से 15 जनवरी तक होंगे कार्यक्रम

कार्यक्रम में महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया (Minister Nirmala Bhuria) ने बताया कि पूरे प्रदेश में 10 से 15 जनवरी तक महिला सशक्तिकरण सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान महिला सशक्तिकरण से आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। आयोजन में मंत्री नारायण कुशवाह (Minister Narayan Kushwaha) भी मौजूद रहे।

संबंधित खबर: CM Sai Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री साय की आज चौथी कैबिनेट बैठक, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
शिवराज ने लाड़ली बहनों को दी बधाई

Advertisment

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Ex CM Shivraj Singh Chauhan) ने 10 तारीख को लाड़ली बहन दिवस (Ladli Bahana Yojana) बताते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट किया ​है। शिवराज सिंह ने लाड़ली बहनों (Ladli Bahana Yojana) को शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि मैं हमारे मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) को और उनकी पूरी टीम को धन्यवाद और बधाई देता हूं कि यह योजना निरंतर जारी रहेगी और मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार मां, बहन और बेटी के जन कल्याण में जुटी रहेगी। शिवराज सिंह चौहान (Ex Shivraj Singh Chauhan) ने कहा कि मैं अब लाड़ली बहने (Ladli Bahana Yojana), लखपति बहने बने इसके अभियान में जुटूंगा।

ये भी पढ़ें:
SC कॉलेजियम ने की MP High Court में जज के लिए तीन नामों की सिफारिश, इनमें नर्मदापुरम के प्रधान जिला न्यायाधीश रामकुमार चौबे भी शामिल
CG Board Practical Exam: 10वीं और 12वीं की प्रैकटिकल परीक्षाएं आज से शुरू, माशिमं ने दिए निर्देश
Aanchal Girls Hostel Case: गरीब परिवार की बच्चियों का ब्रेनवाश कर धर्मपरिवर्तन का था प्लान
छत्तीसगढ़ में फिर एक बार बस-ट्रक ड्राइवर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे,सरकार ने हमसे बात नहीं की
Aaj Ka Shubh Kaal – 10 Jan 2024 Panchang: मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष माह की चतुर्दशी तिथि (बुधवार) का शुभकाल, राहुकाल और दिशाशूल 

makar sankranti festival ladli bahana yojana CM Mohan Yadav Ex CM Shivraj Singh Chauhan Minister Narayan Kushwaha Minister Nirmala Bhuria
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें