/bansal-news/media/media_files/2026/03/06/new-poster-1-2026-03-06-08-20-21.jpg)
CG News: छत्तीसगढ़ में सूरजपुर जिले से एक चिंताजनक मामला सामने आया, जहां समय से सरकारी स्कूल नहीं खुलने से पढ़ने आए छोटे-छोटे बच्चों को घंटों तक स्कूल के बाहर इंतजार करना पड़ा। इस मामले को मीडिया में उठाए जाने के बाद अब जिला शिक्षा अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए 6 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
क्या है मामला
दरअसल, यह मामला सूरजपुर जिले के भैयाथान ब्लॉक के सांवारावां गांव स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय का है। जहां शुक्रवार को जब बच्चे रोज की तरह स्कूल पहुंचे, तो वहां के गेट पर ताला लगा मिला। स्कूल में कोई शिक्षक नहीं पहुंचे थे, ऐसे में बच्चों को स्कूल के बाहर ही बैठकर इंतजार करना पड़ा। कई बच्चे तो घंटों इंतजार के बाद मायूस होकर घर लौट गए।
ऐसे में बच्चों के परिजनों का कहना है कि, बच्चों को न तो पढ़ाई मिल पाई और न ही मध्यान्ह भोजन। छोटे-छोटे बच्चे धूप में स्कूल के गेट खुलने का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई जिम्मेदार वहां नहीं पहुंचा।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/03/06/infoone-2026-03-06-08-16-01.jpg)
मामला सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने सख्ती दिखाते हुए स्कूल में अनुपस्थित रहने वाले 6 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अधिकारियों ने सभी शिक्षकों को शुक्रवार शाम 4:30 बजे तक जवाब देने के निर्देश दिए हैं। अगर तय समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो नियमानुसार कार्रवाई करने की बात की।
इस घटना के बाद ग्रामीणों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है। गांव के लोगों का आरोप है कि स्कूल के शिक्षक अक्सर समय पर नहीं आते और कई बार बिना सूचना के स्कूल से गायब रहते हैं। जिससे बच्चों की पढ़ाई लगातार प्रभावित हो रही है। कुछ बच्चों ने यह भी आरोप लगाया कि कई बार शिक्षक शराब के नशे में स्कूल आते हैं, जिससे स्कूल का माहौल खराब होता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो और उन्हें समय पर मध्यान्ह भोजन भी मिल सक। उनका कहना है कि अगर समय रहते व्यवस्था नहीं सुधरी, तो आने वाली पीढ़ी की पढ़ाई पर गंभीर असर पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें: MP में गर्मी का पावर प्ले: नर्मदापुरम में पारा 40 के करीब, 15 जिलों में 35°C के ऊपर, जान लें IMD की ये सलाह
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us