Advertisment

MP में गर्मी का पावर प्ले: नर्मदापुरम में पारा 40 के करीब, 15 जिलों में 35°C के ऊपर, जान लें IMD की ये सलाह

मार्च के शुरुआती सप्ताह में ही मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में उम्मीद से कहीं ज्यादा उछाल रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, मध्यप्रदेश के 15 जिलों में दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर पहुंच चुका है।

author-image
sanjay warude
MP Weather Today 6 March 2025

MP Weather Today 6 March 2025: मध्यप्रदेश में मौसम के मिजाज में अचानक आए बदलाव ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। जिस तरह लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, उससे आसार लगाए जा रहे है कि कुछ ही दिन में पारा 40 तक पहुंच जाएगा।

Advertisment

मार्च के शुरुआती सप्ताह में ही मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में उम्मीद से कहीं ज्यादा उछाल रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, मध्यप्रदेश के 15 जिलों में दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर पहुंच चुका है।

सीजन का सबसे गर्म दिन, डेढ़ डिग्री से अधिक उछाल

भोपाल मौसम केंद्र की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, नर्मदापुरम शहर में गुरुवार, 5 मार्च 2026 को पारा 39.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यहां का तापमान मध्यप्रदेश के गर्म शहरों में सबसे ज्यादा रिकार्ड किया गया। यह सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। पिछले 24 घंटे में यहां 37.7 डिग्री दर्ज किया था। करीब डेढ़ डिग्री से अधिक उछाल आया है।

मध्यप्रदेश के 5 सबसे गर्म शहर

शहर

अधिकतम तापमान

नर्मदापुरम39.4
खजुराहो36.8
धार36.6
श्योपुर, दमोद, सागर36.4
रतलाम36.2
Advertisment

गर्मी का असर बढ़ा, कॉटन कपड़े पहनने की सलाह

मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ दिव्या ई सुरेंद्रन के मुताबिक, मौसम में गर्मी का असर बढ़ गया है। मौसम पूरी तरह से साफ है। अगले कुछ दिन में 2 से 3 डिग्री तक तापमान बढ़ने के आसार है। सुबह 11 से दोपहर 3 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से पहले कॉटन के कपड़े पहनकर निकलें। ज्यादा से ज्यादा सादा पानी पीएं।

2.7 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहा दिन का पारा

भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रीवा, जबलपुर, शहडोल संभागों में पारा सामान्य से 1.8 से 2.7 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहा। जबकि ग्वालियर, चंबल, सागर संभाग के जिलों में सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। ग्वालियर संभाग के जिलों में 2.2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई है।

देखें मैप...

6 March 2026 MP Map

7 March 2026 MP Map

8 March 2026 MP Map

9 March 2026 MP Map

ujjain news Indore News bhopal news narmadapuram news MP news mp weather today mp weather update
Advertisment
चैनल से जुड़ें