Advertisment

Breaking News Live Update 5 March: राज्यसभा चुनाव के लिए आज नामंकन भरेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

author-image
Shantanu Singh
एडिट
New Update
Breaking News Live Update 5 News

Breaking News Live Update 5 March: देश-विदेश की बड़ी खबरें, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश का बड़ा घटनाक्रम। राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी है। खेल और मनोरंजन की दुनिया में क्या चल रहा है। पढ़ें आज 5 मार्च की लेटेस्ट न्यूज...

Advertisment
  • Mar 05, 2026 11:05 IST

    राज्यसभा चुनाव के लिए आज नामंकन भरेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

    बिहार की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम आज होने जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सुबह 11:30 बजे बिहार विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उन्हीं के साथ जदयू उम्मीदवार के रूप में रामनाथ ठाकुर भी नामांकन दाखिल करेंगे। 

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश कुमार भी अपना नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। आपको बता दें आज अमित शाह भी बिहार दौरे पर हैं।



  • Mar 05, 2026 11:03 IST

    कांग्रेस ने छह उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, सिंघवी-रेड्डी-फूलो और बौद्ध जाएंगे राज्यसभा

    देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के नामांकन का आज 5 मार्च यानि गुरुवार को आखिरी दिन है। ऐसे में कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए 6 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। जिसमें तेलंगाना, तमिलनाडु, हरियाणा, हिमाचल और छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सीट शामिल हैं। जिसमें वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी से लेकर आदिवासी समुदाय की फूलो देवी और दलित समाज से आने वाले करमवीर बौद्ध के नाम शामिल हैं।



  • Mar 05, 2026 10:15 IST

    इजराइल का फिलिस्तीनी रिफ्यूजी कैंप पर हमला

    Screenshot 2026-03-05 101534



top news
Advertisment
चैनल से जुड़ें