Advertisment

Korba accident: तेज रफ्तार ट्रेलर घर में घुसा, गर्भवती महिला की मौत, हादसे के बाद चक्काजाम

Korba accident: कोरबा में एक ज रफ्तार और बेकाबू ट्रेलर सड़क किनारे स्थित घर की दीवार तोड़ते हुए आंगन में जा घुसा जिसकी चपेट में आने से आंगन में बर्तन धो रही गर्भवती महिला की मौके पर ही मौत हो गई

author-image
Shantanu Singh
Korba accident

Korba accident: कोरबा जिले के हरदी बाजार थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रेलर सड़क किनारे स्थित घर की दीवार तोड़ते हुए आंगन में जा घुसा। ट्रेलर की चपेट में आने से आंगन में बर्तन धो रही गर्भवती महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisment

घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। मृतका की पहचान शशि बाई सूर्यवंशी (25 वर्ष) के रूप में हुई है। वह गर्भवती थी। उसका पति गजपाल सूर्यवंशी ड्राइवर का काम करता है।

यह भी पढ़ें: Breaking News Live Update 14 February: शंकराचार्य विवाद पर अखिलेश – अपमानजनक भाषा पाप है, इतिहास में दर्ज रहेगा बयान

घर का आंगन बना हादसे का स्थल

घटना ग्राम मुड़ापार, बाजार पारा की है। भोलाराम सूर्यवंशी का घर सड़क किनारे स्थित है। शनिवार शाम लगभग 4 बजे परिवार की बड़ी बहू शशि बाई रोज की तरह खाना खाने के बाद आंगन में बर्तन धो रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पार करते हुए घर की दीवार तोड़कर अंदर जा घुसा।

Advertisment

बाल-बाल बचे बच्चे और बुजुर्ग

हादसे के समय आंगन में खेल रहे बच्चे और महिला के ससुर भी मौजूद थे, लेकिन वे बाल-बाल बच गए। घटना इतनी अचानक हुई कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला।

यह भी पढ़ें: Nothing 4a Series: मिड-रेंज स्मार्टफोन रेंज धमाल मचाएगा Nothing का ये फोन, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स

ग्रामीणों का चक्काजाम, प्रशासन मौके पर

घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी। सूचना मिलते ही हरदी बाजार थाना प्रभारी प्रमोद कुमार डडसेना, दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू, कुसमुंडा थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडे और तहसीलदार अभिजीत राजभानु मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया।

Advertisment

यह भी पढ़ें: रायपुर से लापता युवती की राजिम में मिली लाश: प्रेमी संग छोड़ा घर, 14 दिन बाद मिली लाश,  वैलेंटाइन वीक में सनसनी

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। ग्रामीण सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण की मांग कर रहे हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

यह भी पढ़ें: बिलाईगढ़ में दर्दनाक हादसा: मकान का छज्जा गिरने से मां-बेटे की मौके पर मौत, जांच में जुटी पुलिस

Advertisment
korba accident news
Advertisment
चैनल से जुड़ें