Advertisment

लेट नाइट क्लब पर कमिश्नरेट की सख्ती: VIP रोड स्थित क्लब मिथ्या 12 बजे बाद खुला मिला, मैनेजर गिरफ्तार

Raipur Commissionerate: रायपुर में कमिश्नरेट लागू होने के बाद सख्ती जारी है। वीआईपी रोड स्थित क्लब मिथ्या रात 12 बजे के बाद खुला मिलने पर मैनेजर को गिरफ्तार किया गया। लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू, पहले भी नियम उल्लंघन मिला था।

author-image
Shantanu Singh
Raipur Commissionerate

Raipur Commissionerate: राजधानी रायपुर में कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद नियम उल्लंघन करने वालों पर पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। वीआईपी रोड स्थित क्लब मिथ्या को निर्धारित समय के बाद संचालित करते पाए जाने पर पुलिस ने क्लब के मैनेजर फैकी महु को गिरफ्तार कर लिया। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

Advertisment

देर रात तक खुला मिला क्लब

पुलिस के अनुसार शासन के निर्देशों के बाद होटल, बार, ढाबा, कैफे और क्लब संचालकों को रात 12 बजे तक प्रतिष्ठान बंद करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

15 फरवरी 2026 की रात तेलीबांधा पुलिस गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीआईपी रोड स्थित क्लब मिथ्या रात लगभग 12:50 बजे तक संचालित पाया गया।

यह भी पढ़ें: CG Crime News: बिलासपुर हेरोइन केस में अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा, पंजाब बॉर्डर से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

Advertisment

मैनेजर को मौके से किया गिरफ्तार

जांच के दौरान मौके पर मौजूद मैनेजर फैकी महु (29), निवासी विशाल नगर तेलीबांधा, नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। पुलिस ने उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं 170/125, 135 एवं 3(1) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया। बाद में इस्तगाशा तैयार कर आरोपी को एसडीएम न्यायालय रायपुर में पेश किया गया।

लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू

पुलिस ने क्लब का गुमाश्ता लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, निर्धारित समय के बाद प्रतिष्ठान संचालित करना नियमों का गंभीर उल्लंघन है।

यह भी पढ़ें: CG Crime News: बालोद में तंत्र विद्या का खौफ, मासूम की कब्र खोदकर सिर ले गए अज्ञात लोग

Advertisment

पहले भी मिल चुका है उल्लंघन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 1 फरवरी की रात भी चेकिंग के दौरान क्लब मिथ्या निर्धारित समय से अधिक संचालित पाया गया था। उस समय लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए प्रतिवेदन वरिष्ठ कार्यालय भेजा गया था।

यह भी पढ़ें: T20 World cup 2026 IND VS PAK: क्रिकेट के महासंग्राम में भारत की 61 रनों से जीत, ईशान ने खेली 77 रनों की पारी, अयूब ने 3 विकेट लिए

कमिश्नरेट के बाद बढ़ी निगरानी

कमिश्नरेट व्यवस्था लागू होने के बाद शहर में कानून व्यवस्था और यातायात नियंत्रण को लेकर निगरानी बढ़ाई गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Alankar Agnihotri Controversy: राजनीतिक पार्टी बनाने की तैयारी में अलंकार अग्निहोत्री, बोले भाजपा से कट चुके हैं सामान्य और ओबीसी मतदाता 

raipur
Advertisment
चैनल से जुड़ें