Advertisment

NMMS Scholarship Exam: एनएमएमएसई परीक्षा 2 मई को, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी ₹1000 मासिक छात्रवृत्ति

एनएमएमएसई 2025-26 परीक्षा 2 मई को होगी। कक्षा 8 के आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों का चयन कर कक्षा 9 से 12 तक ₹1000 मासिक छात्रवृत्ति दी जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 20 मार्च निर्धारित है।

author-image
Shantanu Singh
NMMS 2025-26

NMMS Scholarship Exam: छत्तीसगढ़ में आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए बड़ी अवसर लेकर राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसई) 2025-26 की परीक्षा 2 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। 

Advertisment

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत संचालित स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा आयोजित इस परीक्षा के माध्यम से कक्षा 8वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित छात्रों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई के लिए केंद्र सरकार की ओर से प्रतिमाह एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया शुरू, 20 मार्च अंतिम तिथि

माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर के सचिव कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। विद्यार्थी ऑफलाइन आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 20 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़ें: ग्वालियर में स्पा सेंटर की आड़ में 'गंदा खेल': पुलिस ने मारा छापा, कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां, संचालक समेत 5 गिरफ्तार

Advertisment

पात्रता के लिए निर्धारित शर्तें

इस योजना के अंतर्गत राज्य शासन द्वारा संचालित शासकीय, शासकीय अनुदान प्राप्त तथा स्थानीय निकाय विद्यालयों में कक्षा 8वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदक को कक्षा 7वीं में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक से उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को अंकों में 5 प्रतिशत की छूट प्रदान की गई है।

इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों के माता पिता अथवा पालक की वार्षिक आय सभी स्रोतों से 3 लाख 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, निजी विद्यालय तथा आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थी इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।

यह भी पढ़ें: MP में कर्मचारियों, पेंशनर का DA-DR बढ़ा: सरकारी कर्मचारियों-पेंशनरों को होली पर तोहफा, CM मोहन यादव ने किया 3 % वृद्धि का ऐलान

Advertisment

परीक्षा केंद्रों को भेजे गए दिशा निर्देश

माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आवेदन पत्र का प्रारूप और परीक्षा केंद्रों की सूची सभी जिला शिक्षा अधिकारियों एवं 145 परीक्षा केंद्राध्यक्षों को भेज दी गई है। परीक्षा से संबंधित विस्तृत दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: रायपुर के डिवाइन कैफे में चंगाई सभा पर बवाल: धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया

वेबसाइट पर उपलब्ध है विस्तृत जानकारी

विद्यार्थी परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी, आवेदन प्रक्रिया और दिशा निर्देश मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है।

Advertisment

अधिक से अधिक विद्यार्थियों को लाभ लेने की अपील

माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर की सचिव पुष्पा साहू ने आशा व्यक्त की है कि अधिक से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होकर केंद्र सरकार की इस छात्रवृत्ति योजना का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी विद्यार्थियों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

यह योजना उन विद्यार्थियों के लिए सहायक साबित हो सकती है जो आर्थिक कठिनाइयों के कारण उच्च शिक्षा जारी रखने में कठिनाई महसूस करते हैं। छात्रवृत्ति मिलने से उनकी पढ़ाई में निरंतरता बनी रहेगी और भविष्य की शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग मिलेगा।

यह भी पढ़ें: इंदौर: राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद मातम वाली होली, होलिका दहन में पत्नी सोनम के 'फेरे की साड़ी' जलाएगा परिवार, मां की आंखों में आंसू

Advertisment
exam scholarship
Advertisment
चैनल से जुड़ें