Advertisment

रायपुर में D.Ed अभ्यर्थियों का प्रदर्शन: शिक्षा मंत्री से शाम 4 बजे होगी मुलाकात, सहायक शिक्षक भर्ती 2023 पर अटका फैसला, 2300 पद खाली

D.Ed Candidates Protest: रायपुर में सहायक शिक्षक भर्ती 2023 को लेकर D.Ed अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज हो गया है। सुबह से मंत्री आवास का घेराव जारी है। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव शाम 4 बजे अभ्यर्थियों से मुलाकात करेंगे।

author-image
Shantanu Singh
DSFSFDSDF

D.Ed Candidates Protest:छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सहायक शिक्षक भर्ती 2023 को लेकर D.Ed अभ्यर्थियों का आंदोलन एक बार फिर तेज हो गया है। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव आज शाम 4 बजे अभ्यर्थियों से मुलाकात करेंगे। भर्ती प्रक्रिया पर फैसला अटका होने के कारण अभ्यर्थी एक महीने से अधिक समय से हड़ताल पर हैं।

Advertisment

यह भी पढ़ें: सरगुजा और जगदलपुर कोर्ट को मिली बम धमकी: पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद, बम निरोधक दस्ता कर रहा हैं जांच

सुबह 6 बजे से मंत्री के बंगले के बाहर धरना

सहायक शिक्षक भर्ती 2023 में नियुक्ति की मांग को लेकर D.Ed अभ्यर्थियों ने नया रायपुर स्थित शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के शासकीय आवास का घेराव कर लिया। सुबह 6 बजे से ही सैकड़ों महिला और पुरुष अभ्यर्थी बंगले के बाहर धरने पर बैठे हैं। सुरक्षा को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

ठंड और दबाव के बीच जारी आंदोलन

कड़ाके की ठंड और पुलिस के दबाव के बावजूद अभ्यर्थियों का हौसला नहीं टूटा है। महिला और पुरुष अभ्यर्थी जमीन पर बैठकर धरना दे रहे हैं। कई अभ्यर्थियों के पास कंबल तक नहीं है, लेकिन सभी का कहना है कि जब तक नियुक्ति नहीं मिलेगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Ajit Pawar Controvercy: 300 करोड़ का सौदा, 1800 करोड़ की जमीन और 500 रुपये स्टांप ड्यूटी, पुणे लैंड केस की पूरी कहानी

24 दिसंबर से आमरण अनशन, बढ़ता आक्रोश

D.Ed अभ्यर्थी 24 दिसंबर से सहायक शिक्षक भर्ती 2023 में नियुक्ति की मांग को लेकर आमरण अनशन पर हैं। कुछ दिन पहले भी अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री के बंगले का घेराव किया था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें बलपूर्वक हटाकर सेंट्रल जेल भेज दिया था। उस दौरान महिला अभ्यर्थियों के रोते हुए दृश्य सामने आए थे।

खून से लिखा पत्र, सरकार से आखिरी गुहार

आंदोलनकारियों का दर्द अब और गहराता जा रहा है। कई अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री, राज्यपाल और शिक्षा मंत्री के नाम खून से पत्र लिखकर नियुक्ति पत्र की मांग की है। अभ्यर्थियों का कहना है कि वे नौकरी लेकर ही घर लौटेंगे, अन्यथा आंदोलन जारी रहेगा।

Advertisment

यह भी पढ़ें: विरासत से सियासत तक Ajit Pawar: महाराष्ट्र की राजनीती का सब से ज़्यादा कंट्रोवर्शियल फिगर, जानिए पवार से जुड़े विवाद और बातें

2300 पद खाली, हाईकोर्ट आदेश की अनदेखी का आरोप

अभ्यर्थियों का आरोप है कि सरकार हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना कर रही है। उनका कहना है कि अदालत ने दो महीने में रिक्त पद भरने का निर्देश दिया था, लेकिन अब भी करीब 2300 पद खाली हैं। काउंसलिंग और पात्रता पूरी होने के बावजूद हजारों प्रशिक्षित युवा बेरोजगार हैं।

यह भी पढ़ें: Ajit Pawar Plane Crash Photo Video: अज‍ित पवार के प्लेन क्रैश से जुड़े फोटो-वीडियो आए सामने, यहां देखें

Advertisment
CG Assistant Teacher Recruitment Assistant Teacher Recruitment Gajendra Yadav Gajendra Yadav Chhattisgarh candidates D.Ed candidates protest
Advertisment
चैनल से जुड़ें