Advertisment

CM साय ने जारी किया छत्तीसगढ़ शासकीय कैलेंडर 2026: ‘महतारी गौरव वर्ष’ की थीम पर सशक्त छत्तीसगढ़ का लिया संकल्प, देखें

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में छत्तीसगढ़ शासकीय कैलेंडर 2026 जारी किया। ‘महतारी गौरव वर्ष’ थीम पर आधारित यह कैलेंडर महिला सशक्तिकरण, राज्य की प्रमुख योजनाओं और सांस्कृतिक विरासत को पूरे वर्ष दर्शाएगा।

author-image
Shashank Kumar
Cg Govt Calendar 2026

Cg Govt Calendar 2026

CG Govt Calendar 2026:छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में वर्ष 2026 के शासकीय कैलेंडर का औपचारिक विमोचन किया। राज्य सरकार ने वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाने का निर्णय लिया है और इसी भावना को केंद्र में रखकर इस कैलेंडर का निर्माण किया गया है। कैलेंडर न केवल मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश देता है, बल्कि सशक्त और समृद्ध छत्तीसगढ़ के दीर्घकालिक विजन को भी दर्शाता है।

Advertisment

शासकीय कैलेंडर पर छत्तीसगढ़ के पांच प्रमुख शक्तिपीठ

शासकीय कैलेंडर के मुख्य पृष्ठ पर छत्तीसगढ़ के पांच प्रमुख शक्तिपीठ मां बमलेश्वरी (डोंगरगढ़), मां महामाया (रतनपुर), मां दंतेश्वरी (दंतेवाड़ा), मां चंद्रहासिनी (चंद्रपुर) और मां कुदरगढ़ी (सूरजपुर) को विशेष स्थान दिया गया है। इसके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के छायाचित्र भी अंकित हैं। पृष्ठभूमि में सिरपुर और राजिम के मंदिर, आदिवासी संस्कृति के प्रतीक, मधेश्वर पहाड़ और चित्रकोट जलप्रपात के ग्राफिकल चित्र छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक समृद्धि को जीवंत रूप में प्रस्तुत करते हैं।

ये भी पढ़ें:  रायपुर मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़ मामला: बजरंग दल के 50 से अधिक कार्यकर्ता गिरफ्तार, थाने के सामने धरना के बाद निशर्त रिहाई

'महिलाओं के सशक्तिकरण को समर्पित'

कैलेंडर विमोचन के दौरान मुख्यमंत्री साय (CM Sai) ने कहा कि राज्य सरकार के लिए मातृशक्ति का सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता सर्वोच्च प्राथमिकता है। “महतारी गौरव वर्ष महिलाओं के सशक्तिकरण को समर्पित है। यह शासकीय कैलेंडर महिला केंद्रित योजनाओं, जनकल्याणकारी प्रयासों और हमारी उपलब्धियों का प्रतीक है, जो आने वाले समय में सशक्त छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा तय करेगा,” उन्होंने कहा।

Advertisment

ये भी पढ़ें:  महिला की हत्या के बाद एमवी-26 गांव में हिंसा: 250 घर जले, सैकड़ों परिवार बेघर, जानें पूरा मामला

प्रत्येक माह को प्रमुख योजनाओं से जोड़ा गया

कैलेंडर के प्रत्येक माह को राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं और सामाजिक अभियानों से जोड़ा गया है। जनवरी में शक्तिपीठों के दर्शन, फरवरी में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान, मार्च में महतारी वंदन योजना और अप्रैल में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को दर्शाया गया है। मई माह में तेंदूपत्ता संग्रहण और चरण पादुका योजना, जून में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान और जुलाई में महिला मुखिया के नाम से पीडीएस राशनकार्ड व्यवस्था को प्रमुखता दी गई है।

इसके अलावा अगस्त में रक्षाबंधन उत्सव, सितंबर में दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना, अक्टूबर में शौर्य का सम्मान, नवंबर में “सेवा ही संकल्प” और दिसंबर माह को महिला सशक्तिकरण के प्रतीक स्वरूप प्रस्तुत किया गया है। यह कैलेंडर पूरे वर्ष राज्य की नीतियों, सामाजिक सरोकारों और विकास कार्यों की निरंतर झलक देगा।

Advertisment

शासकीय कैलेंडर 2026 के विमोचन अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, जनसंपर्क सचिव रोहित यादव, मुख्यमंत्री सचिव राहुल भगत और आयुक्त जनसंपर्क रवि मित्तल भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  अंबिकापुर न्यूज: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो का मंत्री-विधायक पर गंभीर आरोप, बोली- मेरी मौत हुई तो ये होंगे जिम्मेदार!

cm sai CG Govt Calendar 2026
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें