Advertisment

डिप्टी CM अरुण साव के OSD विपुल कुमार गुप्ता हटाए गए: अजय कुमार त्रिपाठी को मिली ये जिम्मेदारी, इस जिले में पंचायत के CEO के पद पर हैं पदस्थ

छत्तीसगढ़ शासन ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव की निजी स्थापना में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश से विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी विपुल कुमार गुप्ता को उनके पद से हटाकर मूल विभाग भेजा गया है।

author-image
Harsh Verma
Arun Sao

Arun Sao OSD Change: छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर एक अहम निर्णय लेते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव की निजी स्थापना में बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत उपमुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) विपुल कुमार गुप्ता को उनके पद से हटा दिया गया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से उनके मूल विभाग और कार्यालय में वापस भेज दिया गया है।

Advertisment

यह आदेश सामने आने के बाद शासन-प्रशासन के गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि यह बदलाव प्रशासनिक जरूरतों और कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में यूनिवर्सिटी की जांच से पहले राज्यपाल की अनुमति जरूरी: अंतिम फैसले के लिए भी भी लेनी होगी स्वीकृति, चल रही जांचों पर पड़ेगा असर

सामान्य प्रशासन विभाग का आदेश

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि विपुल कुमार गुप्ता की OSD के रूप में सेवाएं अब उपमुख्यमंत्री की निजी स्थापना में आवश्यक नहीं हैं। इसके चलते उन्हें उनके मूल विभाग में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि आदेश में इस बदलाव के पीछे किसी कारण का औपचारिक उल्लेख नहीं किया गया है।

Advertisment

प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि यह एक नियमित प्रक्रिया का हिस्सा हो सकता है, जिसमें समय-समय पर अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया जाता है।

अजय कुमार त्रिपाठी को नई जिम्मेदारी

विपुल कुमार गुप्ता के हटने के साथ ही शासन ने अजय कुमार त्रिपाठी को उपमुख्यमंत्री अरुण साव का नया विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी नियुक्त किया है। अजय कुमार त्रिपाठी वर्तमान में जिला पंचायत कबीरधाम के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) के रूप में पदस्थ हैं।

नई नियुक्ति के बाद वे अब उपमुख्यमंत्री की निजी स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। OSD के तौर पर उन्हें विभागीय समन्वय, प्रशासनिक कार्यों की निगरानी और नीतिगत फैसलों से जुड़े कार्यों में उपमुख्यमंत्री को सहयोग करना होगा।

Advertisment

यह भी पढ़ें: बस्तर में 108 कुंडीय महायज्ञ करेंगे बाबा बागेश्वर: नक्सलवाद के खात्मे पर जताया भरोसा, कहा- देश को रामकथा से ज्यादा राष्ट्रकथा की जरूरत

देखें आदेश की कॉपी...

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें