CG Weather Update: मार्च की शुरुआत में ही गर्मी का असर, रायपुर समेत कई जिलों में पारा हाई

छत्तीसगढ़ में अगले कई दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री अधिक बना हुआ है, जबकि रायपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

chattisgarh weather update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है और अगले कई दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है, जिससे दिन में गर्मी का असर बढ़ने लगा है। 

मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। 

यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश का मौसम गर्म: रतलाम सबसे ​ज्यादा तपा, धार में सामान्य से 5.9°C ज्यादा, 20 जिलों में पारा 35 से ऊपर

ओडिशा के ऊपर बना है चक्रवाती परिसंचरण

मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर समुद्र तल से लगभग 1.5 किलोमीटर ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से एक द्रोणिका उत्तर छत्तीसगढ़ और उत्तर पूर्वी मध्यप्रदेश से होते हुए उत्तर पश्चिम उत्तरप्रदेश तक फैली हुई है।

यह भी पढ़ें: Chhindwara Cough Syrup Case: छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप कांड में SIT ने 2 डॉक्टरों को किया अरेस्ट, 5 बच्चों को लिखी थी कोल्ड्रिफ, 26 की हुई थी मौत

इसके अलावा एक अन्य द्रोणिका ओडिशा से तेलंगाना और कर्नाटक के आंतरिक हिस्सों तक बनी हुई है। हालांकि इन मौसमीय प्रणालियों का फिलहाल छत्तीसगढ़ में वर्षा पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ रहा है और प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। 

रायपुर में धुंध की संभावना

राजधानी रायपुर में अगले 24 से 72 घंटे के दौरान हल्की धुंध रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में रायपुर का अधिकतम तापमान लगभग 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

प्रदेश में कहां कितना तापमान

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान रायपुर में 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 15.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

यह भी पढ़ें: भोपाल में ओला कैब ड्राइवर की मौत: सवारी छोड़कर लौट रहा था, तेज रफ्तार में मोड़ नहीं पाया और कार समेत खदान के पानी में गिरा, दो घायल

इसके अलावा बिलासपुर में 36 डिग्री, जगदलपुर में करीब 36.9 डिग्री और दुर्ग में लगभग 36.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मार्च के पहले पखवाड़े में प्रदेश में धीरे धीरे गर्मी का असर बढ़ सकता है।

अगले सात दिनों का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 7 मार्च से 13 मार्च तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और इस दौरान किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि दिन के समय तेज धूप से बचें, पर्याप्त पानी पीते रहें और गर्मी के प्रभाव से बचाव के लिए हल्के कपड़े पहनें।

यह भी पढ़ें: पेंच नेशनल पार्क की लंगड़ी बाघिन टी-20 की मौत: 18 की उम्र में तोड़ा दम, MP की सबसे उम्रदराज बाघिन

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article