Advertisment

भोपाल में ओला कैब ड्राइवर की मौत: सवारी छोड़कर लौट रहा था, तेज रफ्तार में मोड़ नहीं पाया और कार समेत खदान के पानी में गिरा, दो घायल

शनिवार, 7 मार्च 2026 की 5:30 बजे सवारी को छोड़कर लौट रहा था। पिपरिया जाहिर पीर से उसने दो दोस्तों को कार में बैठाया और अयोध्या नगर की ओर निकले। एक मोड़ पर तेज गति के कारण मुड़ नहीं पाई खदान में ​जा गिरी।

author-image
sanjay warude
Bhopal Ola Cab Accident

Bhopal Ola Cab Accident: भोपाल के अयोध्या नगर में अरेड़ी ​की कंचन खदान में ओला कैब कार समेत तीन लोग पानी में गिर गए। हादसे में सीट बेल्ट बंधा होने से ओला कैब ड्राइवर की मौत हो गई। जबकि कार में सवार ड्राइवर के दो दोस्त सुरक्षित बचकर निकल गए।

Advertisment

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि 24 वर्षीय रोहित पिता संतोष माली ओला कैब ड्राइवर है। शनिवार, 7 मार्च 2026 की 5:30 बजे सवारी को छोड़कर लौट रहा था। पिपरिया जाहिर पीर से उसने दो दोस्तों को कार में बैठाया और अयोध्या नगर की ओर निकले। एक मोड़ पर तेज गति के कारण मुड़ नहीं पाई खदान में ​जा गिरी।

सीट बेल्ट बंधा होने से निकल नहीं पाया ड्राइवर

खदान में करीब 8 से 10 फीट तक पानी भरा हुआ था। ड्राइवर रोहित माली ने सीट बेल्ट बांध रखा था। जिस कारण वह कार से बाहर नहीं निकल पाया। जबकि दो अन्य दोस्त किसी तरह बाहर निकल आए। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी। जिसके बाद पुलिस को सूचना कर बुलाया गया। पुलिस ने क्रेन से कार को बाहर निकाला।

तार फेंसिंग और पोल तोड़कर खदान में गिरी कार

अयोध्या नगर पुलिस थाना प्रभारी महेश लिल्लारे ने मीडिया को दी जानकारी में बताया कि जिस खदान में कार गिरी है। उसकी तार फेंसिंग और पोल टूटे पड़े मिले है। आसपास के लोगों ने बताया कि तेज गति से कार फेंसिंग और पोल तोड़कर खदान में गिरी है। पुलिस टीम ने ड्राइवर को सीपीआर दी, लेकिन उसे बचाने में सफल नहीं हो पाए।

Advertisment

ये भी पढ़ें: MP में स्टाइपेंड विवाद: कर्मचारी संगठनों की CM से अपील- वादी न बने सरकार, HC के फैसले को SC में चुनौती देने की तैयारी

Bhopal Car Accident hindi news bhopal news Bhopal Ola Cab Accident
Advertisment
चैनल से जुड़ें