/bansal-news/media/media_files/2026/03/08/chhindwara-cough-syrup-case-coldrif-cough-syrup-doctor-arrest-hindi-news-2026-03-08-00-38-27.jpg)
Chhindwara Cough Syrup Case: छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप केस में SIT ने शनिवार को 2 डॉक्टरों को गिरफ्तार किया है। इन डॉक्टरों ने 5 बच्चों को कोल्ड्रिफ कफ सिरप लिखी थी। डॉ. अमन सिद्दीकी और डॉ. एस.एस. ठाकुर को अरेस्ट किया गया है।
छिंदवाड़ा: कोलड्रिफ कफ सिरप मामले में कार्रवाई, एसआईटी ने दो डॉक्टर को किया गिरफ्तार#Chhindwara#Parasia#ColdrifCase#MedicalNegligence#ChildSafety#JusticeForChildren#MPNews#SITAction#BreakingNews#HealthSystempic.twitter.com/Ey4MhPOk7y
— Bansal News Digital (@BansalNews_) March 7, 2026
कोल्ड्रिफ कफ सिरप लिखे जाने की पुष्टि
SIT को दोनों डॉक्टरों की लिखी हुई दवाइयों की पर्चियां मिली हैं। बच्चों के लिए कोल्ड्रिफ कफ सिरप लिखे जाने की पुष्टि हुई है। मामले में अब तक 11 की गिरफ्तारी हो चुकी है।
डॉ. अमन सिद्दीकी
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) मोरडोंगरी में पदस्थ थे। प्रैक्टिस के दौरान ड्यूटी के बाद परासिया में पारस मेडिकल स्टोर के पास प्राइवेट क्लीनिक चलाते थे। बच्चों को कोल्ड्रिफ कफ सिरप लिखने के सबूत मिले। प्रिस्क्रिप्शन पर्चियां मिलीं। डॉ. सिद्दीकी डॉ. प्रवीण सोनी की गिरफ्तारी के बाद से ही सरकारी ड्यूटी से गैर-हाजिर चल रहे थे।
डॉ. एस.एस. ठाकुर
शिशु रोग विशेषज्ञ परासिया छिंदवाड़ा में प्रैक्टिस कर रहे थे। बच्चों के इलाज में कोल्ड्रिफ प्रिस्क्राइब करने के सबूत मिले। जांच में उनकी पर्चियों और इलाज से जुड़े डॉक्यूमेंट मिले।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/03/08/chhindwara-coldrif-cough-syrup-case-2026-03-08-01-08-56.jpg)
दवा की सप्लाई चेन की जांच
SIT दवा की सप्लाई चेन डॉक्टरों का रोल और अन्य संबंधित लोगों की जांच भी कर रही है। 2 और डॉक्टरों की गिरफ्तारी के बाद माना जा रहा है कि पूरे मामले में बड़े खुलासे हो सकते हैं।
ये खबर भी पढ़ें:MP BJP सोशल मीडिया में नियुक्तियां: 13 संभागों के प्रभारी और सह प्रभारी के नामों की घोषणा, लिस्ट जारी
6 महीने से SIT की जांच जारी
मध्यप्रदेश सरकार ने मासूमों की मौत के मामले में जांच के लिए SIT बनाई थी। टीम पिछले 6 महीने से दवा की सप्लाई, डॉक्टरों के प्रिस्क्रिप्शन और ट्रीटमेंट से जुड़े डॉक्यूमेंट्स की जांच कर रही थी।
अब तक 11 आरोपियों की गिरफ्तारी
पूरे मामले में अब तक 11 आरोपियों को अरेस्ट किया जा चुका है। परासिया के डॉ. प्रवीण सोनी समेत 9 आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us