Advertisment

मध्यप्रदेश का मौसम गर्म: रतलाम सबसे ​ज्यादा तपा, धार में सामान्य से 5.9°C ज्यादा, 20 जिलों में पारा 35 से ऊपर

मध्यप्रदेश में रतलाम सबसे ज्यादा गर्म शहरों में रिकार्ड किया गया है। यहां दिन का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धार जिले में दिन का तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस सामान्य से ऊपर चल रहा है।

author-image
sanjay warude
MP Weather Today

MP Weather Today 8 March 2026: मध्यप्रदेश में गर्मी का असर तेजी से बढ़ रहा है। एमपी के 20 जिलों में पारा 35 से ऊपर चल रहा है।

Advertisment

मध्यप्रदेश में रतलाम सबसे ज्यादा गर्म शहरों में रिकार्ड किया गया है। यहां दिन का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धार जिले में दिन का तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस सामान्य से ऊपर चल रहा है।

अगले 24 घंटे में तापमान और बढ़ने के आसार

भोपाल मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ दिव्या ई सुरेंद्रन के मुताबिक, अगले 24 घंटे में तापमान और बढ़ने की संभावना है। उसके बाद तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। 

भोपाल संभाग में पारा सामान्य से 4.7 डिग्री ज्यादा

ताजा आंकड़ों के अनुसार, इंदौर, उज्जैन, रीवा, शहडोल संभागों के जिलों में सामान्य से 3 डिग्री तक ज्यादा रहा। भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, सागर संभागों के जिलों में सामान्य से 4.7 डिग्री अधिक रहे।

Advertisment

एमपी के 5 सबसे गर्म शहर

शहर

अधिकतम तापमान
रतलाम38.6
धार38.5
नर्मदापुरम37.6
सागर37.2
गुना37.0

एमपी के महानगरों का तापमान

शहर

अधिकतम तापमान
भोपाल35.2
इंदौर36.4
उज्जैन36.5
ग्वालियर35.7
नर्मदापुरम37.6
जबलपुर34.6
रीवा32.2

देखें मैप...

8 March 2026 MP Map

9 March 2026 MP Map

10 March 2026 MP Map

11 March 2026 MP Map

hindi news weather news IMD News Gwalior News ujjain news Indore News narmadapuram news bhopal news ratlam news mp weather today mp weather update
Advertisment
चैनल से जुड़ें