/bansal-news/media/media_files/2026/02/07/raipur-theft-case-2026-02-07-13-39-38.jpg)
Raipur Theft Case: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तीन दुकानों से करीब 7 लाख रुपये की चोरी करने वाले शातिर चोर को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान लोकेश श्रीवास उर्फ गोलू के रूप में हुई है। उसका आपराधिक रिकॉर्ड लंबा और चौंकाने वाला बताया जा रहा है।
वारदात के बाद आरोपी नागपुर और दिल्ली भाग गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में थी। जैसे ही वह दोबारा रायपुर लौटा, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और सिविल लाइन थाना रायपुर की संयुक्त टीम ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। गिरफ्तारी की पुष्टि पुलिस उपायुक्त स्मृतिक राजनाला ने की है।
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/06/whatsapp-image-2026-02-06-at-65704-pm_1770389075-969197.jpg)
पूछताछ में चौंकाने वाला बयान
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/06/whatsapp-image-2026-02-06-at-65638-pm_1770389064-157537.jpg)
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने एक अजीब बयान दिया। उसने कहा कि वह “सोने की कैंची से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाल काटना चाहता था।” पुलिस ने उसके बयान को रिकॉर्ड में लिया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
क्या है पूरा मामला
सिविल लाइन थाना में शिव कुमार वर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पंडरी स्थित उनकी ‘लब-डब’ कपड़े की दुकान में 31 जनवरी और 1 फरवरी की दरमियानी रात चोरी हुई। गल्ले से करीब 2.75 लाख रुपये नकद गायब थे।
उसी रात पास की नोवा फर्नीचर दुकान से 1.40 लाख रुपये और डिजाइनर सेनिटेशन व हार्डवेयर दुकान से 2.85 लाख रुपये चोरी हुए। इस तरह कुल चोरी की रकम लगभग 7 लाख रुपये तक पहुंच गई।
CCTV फुटेज से खुला राज
पुलिस ने घटनास्थलों के CCTV फुटेज खंगाले और तकनीकी विश्लेषण किया। इसके आधार पर आरोपी की पहचान लोकेश श्रीवास के रूप में हुई। पूछताछ में उसने चोरी की वारदातें कबूल कर लीं। उसके पास से 79,500 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/06/whatsapp-image-2026-02-06-at-65656-pm_1770389091-301590.jpg)
कई राज्यों में दर्ज हैं मामले
पुलिस के मुताबिक, आरोपी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, राजनांदगांव और दुर्ग समेत कई जगहों पर ज्वेलरी शॉप और शोरूम में करोड़ों की चोरी के मामलों में वांछित है। दावा किया जा रहा है कि वह अब तक 40 करोड़ रुपये से अधिक की चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है।
2011 से अपराध की दुनिया में
लोकेश मूल रूप से कवर्धा का रहने वाला है। उसने पहली चोरी वर्ष 2011 में भिलाई संगम डेयरी में की थी। 2018 में भिलाई के पारख ज्वेलर्स में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी यह भी सामने आई है कि वह रायगढ़ जेल से फरार हो चुका है। पुलिस अब आरोपी के अन्य आपराधिक मामलों की कड़ियां जोड़ रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us