/bansal-news/media/media_files/2026/02/02/dsdsd-2026-02-02-11-17-01.jpg)
BJP Support Center: रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का सहयोग केंद्र एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। यह केंद्र कल यानी 3 फरवरी से दोबारा शुरू होगा। तीन महीने के अंतराल के बाद सहयोग केंद्र के खुलने से आम लोगों को एक बार फिर अपनी समस्याएं सीधे मंत्रियों तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा।
यह भी पढ़ें: सुबह का परफेक्ट हेल्दी ब्रेकफास्ट, घर में ऐसे बनाएं ओट्स-चिया पुडिंग
प्रदेश कार्यालय में बैठेंगे मंत्री
सहयोग केंद्र का संचालन बीजेपी प्रदेश कार्यालय में किया जाएगा। यहां मंत्री तय कार्यक्रम के अनुसार बैठकर आम जनता की शिकायतें और मांगें सुनेंगे तथा संबंधित विभागों तक समाधान के लिए पहल करेंगे।
3 फरवरी को श्यामबिहारी जायसवाल करेंगे शुरुआत
सहयोग केंद्र की शुरुआत 3 फरवरी को मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल करेंगे। इसके बाद 4 फरवरी से 6 फरवरी तक अलग अलग कैबिनेट मंत्री सहयोग केंद्र में मौजूद रहेंगे और जनसमस्याओं पर सुनवाई करेंगे।
यह भी पढ़ें: IRCTC Tour Package 2026: IRCTC का स्पेशल टूर पैकेज, सस्ते में करें कोटा और बूंदी का भ्रमण
2024 में हुई थी सहयोग केंद्र की शुरुआत
सहयोग केंद्र की शुरुआत वर्ष 2024 में की गई थी। इसका उद्देश्य आम नागरिकों को शासन और संगठन के बीच सीधा संवाद उपलब्ध कराना था। केंद्र के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों को प्रशासनिक और सामाजिक समस्याओं के समाधान में मदद मिली थी।
यह भी पढ़ें: Pachmarhi: पचमढ़ी में बड़ा हादसा, होटल में फटा गैस सिलेंडर, पांच टूरिस्ट की हालत गंभीर
मदद के लिए दोबारा सक्रिय किया गया केंद्र
पार्टी का कहना है कि जनता की सुविधा और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सहयोग केंद्र को दोबारा सक्रिय किया जा रहा है। आने वाले दिनों में भी इसे नियमित रूप से संचालित करने की योजना है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।
यह भी पढ़ें: MP Weather: MP में 3 दिन मावठा का अलर्ट,इन जिलों में बारिश की चेतावनी,ओलावृष्टि से गेहूं फसल को खतरा
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us