Advertisment

Pachmarhi: पचमढ़ी में बड़ा हादसा, होटल में फटा गैस सिलेंडर, पांच टूरिस्ट की हालत गंभीर

(रिपोर्ट: मोहम्मद हुसैन, पचमढ़ी) पचमढ़ी में आज सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। जहां सिविल एरिया थाना  स्थित पांडव रिट्रेट होटल में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से पांच पर्यटक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

author-image
Preeti Dwivedi
Pachmarhi Hotel Gas Cylinder Blast

Pachmarhi Gas Cylinder Blast: पचमढ़ी में आज सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। जहां सिविल एरिया थाना  स्थित पांडव रिट्रेट होटल में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से पांच पर्यटक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में एक बच्चा भी शामिल हैं। होटल क्षतिग्रस्त हो गया है। सभी को  प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया है। 

Advertisment

एक ही हालत नाजुक

जानकारी के अनुसार हादसा इतना भयंकर था कि होटल का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इस हादसे में एक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद सभी घायलों को पास के जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। साथ ही पुलिस भी मामले में जांच कर रही है। आपको बता दें घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें: इंदौर में दूषित पानी से 32वीं मौत: एक महीने से भर्ती महिला ने दम तोड़ा, लंबे समय से वेंटिलेटर पर थी

Advertisment
MP news Pancharhi Gas Cylinder Blast
Advertisment
चैनल से जुड़ें